मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद एनआईए ने जांच शुरू की ही थी की इस बीच जैश-ए-मोहम्मद का वह ऑडियो टेप बाहर आ गया जिसमे उसने उसने प्रधान मंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी दी है अब एनआईए विधानसभा में विस्फोटक मिलने और जैश-ए-मोहम्मद के कनेक्शन की भी जांच करेगी।
इस बीच विधानसभा में एक बार फिर से संदिग्ध पावडर मिला है. यह सफेद पावडर शुक्रवार देर रात सदन में तालाशी के दौरान मिला था, जिसके बाद इसकी जांच के लिए इसे एटीएस को सौंपा गया है हालांकी अभी तक इस पावडर के विस्फोटक होने की पुष्टि नहीं हुई है. ये पाउडर एनआईए और एटीएस की जांच में मिला है.
इस वक्त एनआईए की टीम दोबारा विधानसभा में पहुंच गई है और विधानसभा को सील कर दिया गया है । किसी की भी एंट्री वहां नहीं होने दी जा रही है. इस वक्त विधानसभा में सघन जांच जारी है दोनों टीमें सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही हैं. इस जांच के दौरान कॉरिडोर के सीसीटीवी कैमरे खराब मिले है ।
12 जुलाई को मिले विस्फोटक को फार्रेंसिक जांच में PETN विस्फोटक के रूप में इसकी पुष्टि हुई है. यह विस्फोटक 50-60 ग्राम की मात्रा में मिला है. यह विस्फोटक उस जगह पर रखा था जहां विपक्ष के विधायक बैठते हैं ।






