नई दिल्ली, 27 अगस्त 2018: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले सात दशक के दौरान सत्ता के विकेंद्रीकरण की वजह से भारत में बड़ा बदलाव आया और वह एक सशक्त राष्ट्र बन कर उभरा लेकिन मोदी सरकार के 4 साल के दौरान जिस तरह से सत्ता का केंद्रीयकरण हुआ है उसे देश कमजोर हो गया है।
श्री गांधी ने लंदन में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ चटर्जी स्टडीज में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोल रहे थे कि देश में सत्ता के विकेंद्रीकरण के कारण सफलता हासिल की है, लेकिन पिछले 4 सालों में स्थिति बदल गए हैं और इस दौरान बड़े पैमाने पर सत्ता का केंद्रीयकरण हुआ है। जिसके कारण भारत कमजोर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की सवा अरब से ज्यादा की आबादी में भेदभाव पैदा नहीं किया जाना चाहिए और यदि ऐसा करने का प्रयास किया गया तो भारत की ताकत कम हो जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा में भारत को अपनी ताकत बढ़ाते नहीं देख पा रहा हूं। मौजूदा सरकार के बारे में शिकायत यह है कि मुझे भारत की ताकत के अनुरूप कोई चित्र नहीं दिख रही है।







