नई दिल्ली, 29 अगस्त 2018: पुणे महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश संबंधी माओवादियों के पत्र को लेकर मंगलवार को क्रांतिकारी लेखक वरवरा राव और एक पत्रकार के घरों समेत पांच राज्यों के 8 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। लेखक को हैदराबाद के नामपल्ली अदालत में पेश किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश के सिलसिले में पुणे पुलिस ने मंगलवार को जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें फरीदाबाद की सुधा भारद्वाज भी हैं। सुधा फरीदाबाद के चार्मवुड विलेज साउथ एंड अपार्टमेंट के फ्लैट में करीब एक साल से बेटी के साथ रहती हैं। पुलिस ने सुधा के घर से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और एक पेन ड्राइव कब्जे में ली है। साथ ही उनकी ईमेल और ट्विटर का पासवर्ड भी हासिल कर लिया है। मंगलवार को दिन में इंस्पेक्टर एसके शिंदे के नेतृत्व में पुणे पुलिस की नौ सदस्यीय टीम सुधा के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने इस संबंध में महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, दिल्ली और झारखंड के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें क़ि भीमा कोरेगांव हिंसा के सिलसिले में जून में की गयी। छापेमारी में प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद आज 5 राज्यों में छापे की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी।
पुलिस ने दावा किया कि उसने ईमेल दस्तावेजों और साहित्य के रूप में सुबूत एकत्र किए हैं जिनसे लगता है कि माओवादी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की तर्ज पर श्री मोदी की हत्या को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को क्रांतिकारी लेखक को तेलंगाना के हैदराबाद और उनकी बेटी के पुणे स्थित घरों पर छापेमारी की।
पुणे पुलिस ने वरवरा को हैदराबाद से गिरफ्तार करके नामपल्ली अदालत में पेश किया। पुणे पुलिस के विशेष दाल ने तेलंगाना के स्थानीय पुलिस की मदद से वरिष्ठ पत्रकार वी के कुमरनाथ टी क्रांति और एक फोटोग्राफर को हैदराबाद स्थित घर पर भी छापेमारी की। कुमार नाथ, राव का दामाद है। दोनों ही अशोक नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में अलग-अलग घर में रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट पुलिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश संबंधी माओवादियों के पत्र को लेकर क्रांतिकारी लेखक वरवरा राव को मंगलवार शाम को नामपल्ली अदालत में पेश किया।
अदालत ने पुलिस को आदेश दिया कि राव को कल 17:00 बजे न्यायालय में पेश किया जाये। अदालत ने राव को दवाइयां रखने और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा उपचार देने का भी आदेश दिया है। पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हाल ही में दिल्ली में एक कार्यकर्ता से जो संदिग्ध पत्र बरामद किया गया था। जिसमें राव के नाम का उल्लेख था। इससे पहले पुणे पुलिस ने वरवरा राव के गांधीनगर स्थित और पत्रकार के नागौल स्थित घरों पर छापेमारी की।







