देश के अलग-अलग हिस्से से 5 बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी इस बात को प्रमाणित करते हैं कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है
नई दिल्ली, 30 अगस्त 2018: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रतिबंधित भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी से जुड़े होने के आरोप में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बुधवार को कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है, जिसके कारण किसी भी नेता को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।
श्री यादव ने झारखंड की राजधानी रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की विशेष अदालत में कल हाजिर होने से पहले यहां जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे कि देश के अलग-अलग हिस्से से 5 बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी इस बात को प्रमाणित करते हैं कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कह रहे हैं कि उनकी हत्या कर दी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया यह बयान अच्छा नहीं लगता है। राजद अध्यक्ष ने कहा में इलाज के नाम पर अस्पताल में रहने का मेरा कोई इरादा नहीं है मेरा रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली और मुंबई के अस्पताल में इलाज अलग-अलग सर्जरी हुई इसके बावजूद अभी तक अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं।







