शिखर धवन 3, केएल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं बिना किसी नुक्सान के
नई दिल्ली, 31 अगस्त 2018: इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड को 246 रन पर समेट दिया और खेल ख़त्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे।
बता दें कि जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दमपर भारत ने चौथे टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 246 रन पर समेट दिया और दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना नहीं कर पाए। हरफनमौला मोईन अली और सैम कुरेन के बीच सातवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी नहीं हुई होती तो मेजबान टीम का स्कोर इससे भी खराब रहता। भारत के लिए बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा और स्पिनर आर. अश्विन को दो-दो विकेट मिले। हार्दिक पंड्या ने एक विकेट लिया।
इंग्लैंड का स्कोर एक समय छह विकेट पर 86 रन था। भारतीय गेंदबाजों ने लंच तक ही इंग्लैंड के चार विकेट 57 रन पर निकाल दिए थे। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए थे।







