मुंबई, 01 सितम्बर 2018: प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश व माओवादियों से संपर्क के मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की मुश्किल अब और बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि सभी गिरफ्तार कार्यकर्ता माओवादियों से सीधे संपर्क में थे। अपने इस दावे पर महाराष्ट्र पुलिस ने पुख्ता सबूत होने की बात भी कही है।
महाराष्ट्र पुलिस ने कहा है कि अब तक माओवादियों से सम्बन्ध रखने व साजिश रचने के मामले में ठोस सबूत मिले है गिरफ्तार कार्यकर्ताओं का माओवादियों के संगठनों के साथ जुड़ाव साफ तौर पर साबित होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि गिरफ्तार किए गए मानव अधिकार कार्यकर्ताओं के माओवादियों से संबंध होने के बारे में सोच सबूत हैं, साथ ही एक कार्यकर्ता द्वारा मेल में आदान प्रदान किए गए एक पत्र में राजीव गांधी जैसी घटना की योजना बनाने का भी जिक्र है।
महाराष्ट्र पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था परमवीर सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रोना विल्सन और भाजपा माओवादी के एक नेता के बीच एक ईमेल पत्र में राजीव गांधी जैसी घटना से मोदीराज खत्म करने के बारे में कहा गया। उन्होंने कहा कि पत्र में ग्रेनेड लांचर खरीदने के लिए धन की भी मांग की गई है।







