मुंबई, 03 सितम्बर 2018: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अक्सर वह अपने फ्रेंड्स के साथ अपने पुराने वीडियोज और फोटो भी फैंस के लिए शेयर करती है। इस बार भी माधुरी ने एक ऐसा ही पुराना वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
इस वीडियो में माधुरी के साथ शाहरुख खान और रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो में शाहरुख और रणबीर औरत के रूप में नजर आ रहे हैं और माधुरी के गाने धक-धक करने लगा पर माधुरी के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो काफी फनी है और इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह वीडियो बहुत मजेदार है इसे देखकर मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गई।
अब देखना यह है कि माधुरी के शेयर किए गए इस वीडियो सोशल मीडिया पर शारुख और रणबीर क्या रियेक्ट करते हैं।







