नई दिल्ली, 07 सितम्बर 2018: हैदराबाद राज्यपाल एस एल नरसिम्हा के तेलंगाना विधानसभा भंग करने की चंद्रशेखर राव मंत्रिमंडल की सिफारिश गुरुवार को तत्काल स्वीकार कर लेने से नवगठित राज्य की पहली सरकार का कार्यकाल 4 साल 3 माह और 4 दिनों में ही समाप्त हो गया।
इसके साथ ही श्री राव ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के 105 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी। राज्यपाल ने के चंद्रशेखर राव से नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने का आग्रह किया। जिसे श्री राव ने स्वीकार कर लिया।
विधानसभा के भंग होते ही तेलंगाना में समय से पहले चुनाव कराने की मांग प्रशस्त हो गया। श्री राव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश संबंधी एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद श्री राव मंत्रिमंडल सहयोगी के साथ राजभवन गए और उन्होंने श्री नरसिंह मन को प्रस्ताव के प्रति सौंपी।







