नई दिल्ली, 09 सितम्बर 2018: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को कहा कि आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करने का दावा किया है। बैठक में राजस्थान, मध्य छत्तीसगढ़ और मिजोरम में इस वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुयी। सूत्रों के मुताबिक, शाह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा चार राज्यों के होने वाले विधान सभा चुनाव और 2019 के आम चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी।
उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि वह पिछले चुनावों से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प लें क्योंकि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नही कर सकता।
हाल ही में तेलंगाना विधानसभा के भंग होने के बाद राज्य में समय से पूर्व चुनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शाह ने कहा कि भाजपा तेलंगाना में भी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। शाह ने कहा कि भाजपा के पास दुनिया के सबसे ज्यादा और परिश्रमी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उनसे अपील की कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने का काम करें।






