मुंबई, 11 सितम्बर 2018: दीपिका पादुकोण आजकल रणवीर सिंह के साथ अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में है। आए दिन इन दोनों स्टार को लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है, फ़िलहाल यह दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं लेकिन एक इवेंट के दौरान जब दीपिका पादुकोण से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो वह काफी नाराज हो गई, इतना ही नहीं गुस्से में उन्होंने वह सब कह दिया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी सवाल खड़े किए गए हैं। इस इवेंट की एक वीडियो भी काफी वायरल हो रही है।
बता दे कि आजकल दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है हाल ही में दीपिका दिल्ली में सिटी लेडीज ऑर्गनाइजेशन हेलो से आयोजित इवेंट में पहुंची। इस इवेंट का विषय फाइंडिंग ब्यूटी इन इंफॉर्मेशन रहा। वैसे वह इवेंट में डिप्रेशन जैसे गंभीर मुद्दों पर बात करने पहुंची थी वहां मौजूद लोगों ने डिप्रेशन से बाहर निकलने को लेकर अपने अनुभव शेयर कर रही थी। तभी उनसे किसी ने रणवीर और उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो सवाल सुनते ही दीपिका गुस्से में आ गयी।
उन्होंने कहा कि मैं इस सवाल का जवाब बिल्कुल भी नहीं दूंगी यह सवाल बेहद ही इंसेंटिव है और ऐसे इवेंट में जहां मैं गंभीर मुद्दों पर बात कर रही हूं वहां ऐसे इंसेंटिव सवाल का जवाब नहीं दूंगी।







