
वास्तव में यह प्रकृति के द्वारा तराशा गया वास्तविक वाटर पार्क महोबा में है। यह एक शानदार वाटर पार्क है। यहाँ आने का कोई चार्ज, कोई फीस नहीं है चाहे जितने लोग आइए, यह सभी लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त है। यहाँ का नज़ारा देखकर लोग सुबह 6 बजे जलक्रीड़ा करने पहुंच जाते हैं।
यह जमीन से लगभग 2000 फिट की ऊंचाई पर स्थित है खास बात यह है कि इस वाटर पार्क को किसी पूंजीपति ने नहीं बनवाया है, बल्कि प्रकृति ने खुद इसे तराशा है। सबके आकर्षण का केन्द्र बन चुके इस वाटर पार्क को थोड़ा संवारने के लिए लोगों ने गर्मी में जमकर श्रमदान किया और यहां भर गयी मिट्टी को खोद निकाला ताकि पानी की क्षमता बढ जाए। अब यह वाटर पार्क गोरख सरोवर का हिस्सा है और सिद्बबाबा मंदिर के सामने है।
प्रस्तुति: तारा पाटकर








