मुंबई, 16 सितम्बर 2018: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने गुरुवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि संजू फिल्म में सहानुभूति पाने के लिए नए सीन जोड़े गए थे। राजकुमार हिरानी ने मीडिया से कहा कि संजय दत्त पर आधारित फिल्म संजू में अतिरिक्त हिस्सा जोड़ा गया। ताकि लोगों में उनके प्रति फैली नफरत की भावना को सहानुभूति में बदला जा सके।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में संपादित फिल्म में अभिनेता की कहानी को जस का तस दिखाया गया था और उसे लोगों ने पसंद नहीं किया। हिरानी ने यह भी बताया कि वह चाहते थे कि सच्ची कहानी दिखाई जाए क्योंकि वह संजय दत्त के प्रति किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं पैदा करना चाहते थे।
उन्होंने शुरू में वैसा ही दिखाया जैसा वह है लेकिन बाद में महसूस हुआ कि वह हमारा नायक है और हमें उसके लिए कुछ सहानुभूति रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अपने मुख्य चरित्र के लिए सहानुभूति बनाने को फिल्म में कुछ ऐसे जोड़े गए थे तो पहले इसमें नहीं थे।







