मुंबई, 24 सितम्बर 2018: टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में सशक्त भूमिका निभा चुकी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश का कहना है कि उन्हें प्यार में विश्वास है और वह जात-पात में विश्वास नहीं करतीं। वह जल्द ही नए शो ‘‘कर्णसंगिनी’ में राजकुमारी उर्वशी की भूमिका में दिखाई देंगी।
उन्होंने कहा कि यह धारावाहिक महाभारत की पृष्ठभूमि पर है। यह उर्वशी की कहानी है, जो अजरुन को छोड़ बिरादरी से हट कर्ण को पसंद करती है।
तेजस्वी ने कहा, उर्वशी की तरह मैं अपने प्यार के लिए दुनिया से लडूंगी। मैं अपन प्यार पर विास करती हूं, जात-पात नहीं देखती।







