Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस ने गरीबी हटाओं के नाम पर सिर्फ धूल झोंका: प्रधानमंत्री

    By September 24, 2018Updated:September 24, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611

    मैंने भी गरीबी को जीया है और गरीबों स्वाभिमान को जानता हूं

    रांची, 24 सितम्बर 2018: रांची में आज सोमवार को प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि गरीबी हटाओ का नारा आजादी से समय से ही लोग सुनते रहे हैं। लेकिन गरीबी हटाने के नाम की माला जपने वाले लोग गरीबी के नाम पर राजनीति करते रहे।

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ‘गरीबी हटाओ’ के नारे के नाम पर देश की जनता की आंखों में धूल झोंकी गई, सरकारी खजाने को लूटा गया, लेकिन यदि वास्तव में गरीबों के लिए कुछ किया गया होता तो आज देश में उनकी यह हालत नहीं होती। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ का आज शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बात कही। अगर पूर्व की सरकारों ने इस विषय पर सोचा होता तो आज भारत की यह स्थिति नहीं होती।

    प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्व की सरकारों की यह सोच थी कि गरीब मांगता है। लेकिन मैं कहता हूं कि गरीब स्वाभिमानी होता है। मैंने भी गरीबी को जीया है और उसके स्वाभिमान को जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैं गरीबों के सम्मान के लिए गरीबी की बीमारी के जड़ को पकड़ा है जिसके चलते पिछले कुछ वर्ष में पांच करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर आये हैं।

    उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दिया गया जिसके चलते चुनाव के समय गरीबों के सामने कुछ टुकड़े फेंकने की पंरपरा बना दी गयी लेकिन हमारी सरकार ने इस व्यवस्था को बदला है। उन्होंने कहा कि गरीब को जब कुछ मिलता है तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। इसी का परिणाम है कि हाल में संपन्न हुए एशियाई खेलों में अधिकतर पदक गरीबों और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों ने हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जन्म लिए युवा और युवती आज खेल में मेडल ला रहे हैं क्योंकि उन्होंने गुरबत में अपना जीवन बिताया है और वहां भी संघर्ष कर अपने लिए रास्ता बनाया है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा मंत्र सबका साथ सबका विकास का है इसीलिए आयुष्मान भारत जैसी योजना से हमने गरीबों को सशक्त किया है। यह योजना किसी जाति, धर्म, समुदाय, ऊंच नीच पर आधारित नहीं है। इसका लाभ हर किसी को मिलेगा। मोदी ने कहा, मेरी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों के जीवन में आमूलचूल बदलाव लाने के लिए लायी गयी हैं। यह योजना मंदिर में जाने वाले, मस्जिद, चर्च अथवा गुरुद्वारे में जाने वाले, भगवान को मानने वाले या न मानने वाले सभी लोगों के लिए है। उन्होंने कहा कि अब वोट बैंक राजनीति के लिए लोगों को जाति, धर्म, क्षेत्र, ऊंच नीच के आधार पर बांटने की राजनीति बंद हो गयी है जिससे विपक्ष उतावला हो रहा है।

    Keep Reading

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026
    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    June 15, 2026
    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading