Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाकिस्तान को भी पता चले कि पीर परायी क्या होती है

    By September 25, 2018Updated:September 25, 2018 Current Issues 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    भारत और पाकिस्तान के विवाद यूँही नहीं ख़त्म होने वाले हैं क्योंकि दोनों देशों की विचारधारा बिलकुल अलग है और यही कारण है कि दोनों देशों के बीच आए दिन वाद- विवाद और गोला-बारी, फायरिंग होती रहती है हालांकि भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच इस समय का वाकयुद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है, दोनों पड़ोसी देशों के बीच इस तरह का संबंध होना ही नहीं चाहिए।

    लेकिन भारत क्या करे? आखिर थल सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने यही तो कहा है कि बर्बर घटनाओं का जवाब देने के लिए सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। जिस तरह हमारे एक जवान के साथ बर्बरता हुई, क्या उस पर हमारी सेना चुप रह जाए?

    क्या सेना प्रमुख यह कहें कि पाकिस्तान तो साधू देश है और हमारे जवान के साथ आसमान से उतरकर किसी एलियन ने बर्बरता की है? जिस घटना पर पूरा देश उबला हुआ है, उस पर सैन्य महकमे में गुस्सा नहीं हो ऐसा कैसे हो सकता है? इसलिए जनरल रावत का यह कहना बिल्कुल उचित है कि अब समय आ गया है कि उन्हें उन्हीं के तरीके से जवाब दिया जाए। यह एक प्रकार से जवानों को ईट का जवाब पत्थर से देने का निर्देश है।

    सेना का नेतृत्व करने के कारण उनसे यही अपेक्षा भी है। किंतु पाकिस्तान अपने यहां इसकी छानबीन करने का वचन देने की जगह कह रहा है कि हम युद्ध के लिए तैयार हैं, लेकिन शांति की कीमत जानते हैं। आप अगर युद्ध के लिए तैयार हैं तो भारत क्या आंखें मूंदे और हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है?

    अब पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर अपने देश को शांतिदूत होने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। वे यह मानने के लिए ही तैयार नहीं हैं कि भारतीय जवान के साथ बर्बरता उनके जवानों ने की है। वे पाकिस्तानी सेना को पेशेवर सेना बता रहे हैं। कह रहे हैं कि आतंकवाद से लड़ने का हमारा रिकॉर्ड है। आपकी सेना कितनी पेशेवर है, वह इससे साबित होता है कि वे आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए गोलीबारी करते हैं ताकि भारतीय सेना का ध्यान इधर रहे और वे जम्मू-कश्मीर की सीमा में प्रवेश कर जाएं।

    पाकिस्तान की नजर में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देकर घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर करने वाली ही पेशेवर सेना है। वे सेना के अंदर इसी तरह की सोच और उसके अनुसार आचरण करने का प्रशिक्षण देता है। किंतु दुनिया के लिए यह पेशेवर सेना की भूमिका नहीं हो सकती। पाकिस्तान क्या कहता है यह हमारे लिए मायने नहीं रखता है; हम तो जनरल रावत के इस कथन के साकार होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि दूसरी तरफ भी इसी तरह का दर्द महसूस होना चाहिए। ताकि उन्हें भी पता चले पीर परायी क्या होती है।

    Keep Reading

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    A World Drifting Towards Loneliness: Questions About the Institution of Family

    अकेलेपन की ओर बढ़ती दुनिया: परिवार की संस्था पर सवाल

    मुंबई में तोड़फोड़ की राजनीति: शिवसेना का दूसरा टूटना

    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    2 Comments

    1. 인터넷바카라 on September 26, 2018 11:02 pm

      Wohh just what I was looking for, thanks for posting.

      Reply
    2. 카지노사이트 on September 28, 2018 10:57 am

      I really like reading an article that can make
      men and women think. Also, thank you for permitting me to comment!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading