Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    एशियाई खेल में हिस्सा ले चुके यूपी के खिलाड़ी होंगे लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में सम्मानित

    By September 28, 2018Updated:September 28, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596
    • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 02 अक्टूबर को सम्मानित
    • उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का होगा लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में सम्मान समारोह

    लखनऊ, 28 सितम्बर 2018: राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल में भाग लेने वाले खेल प्रतिभागियों के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें कि 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2018 तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित हुए एशियाई खेल एवं दिनांक 04 अप्रैल, 2018 से 15 अप्रैल, 2018 तक गोल्डकोस्ट, आस्ट्रेलिया में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले उत्तर प्रदेश के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह महात्मा गांधी की जयन्ती 02 अक्टूबर,2018 को अवध शिल्पग्राम, लखनऊ में किया जाएगा।

    इस दौरान इन खेलों में हिस्सा ले चुके खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि के तौर पर नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

    आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर अवध शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले इस समारोह में प्रदेश के मा, राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री, श्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।

    इस अवसर पर श्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री, डा दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री , श्री चेतन चौहान, मा. मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण व व्यावसायिक शिक्षा, श्री नीलकण्ठ तिवारी, मा. राज्य मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण व न्याय विभाग, उप्र सरकार एवं श्री अनूप चन्द्र पाण्डेय, मुख्य सचिव, उप्र शासन भी उपस्थित रहेंगे।

    बता दें कि आस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक व दो कांस्य पदक जीते थे। वहीं पैरा खिलाड़ी को कांस्य पदक जीतने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं इन खेलों में हिस्सा लेने वाले यूपी के 11 खिलाड़ियों को भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
    इसके साथ ही जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित हुए एशियन गेम्स में एक स्वर्ण, चार रजत व छः कांस्य पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ी भी इस अवसर पर सम्मानित होंगे। वहीं इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले 33 खिलाड़ी भी इस अवसर पर सम्मानित होंगे।

    बताते चलें कि राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में यूपी के 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन भी किया है।

    राष्ट्रमंडल खेलों व एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख, रजत पदक विजेता को 30 लाख व कांस्य पदक विजेता को 15 लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। टीम इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता को 30 लाख, रजत पदक विजेता को 15 लाख व कांस्य पदक विजेता को दस लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं इन खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को 5-5 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे।

    उपरोक्त पदक विजेता खिलाड़ियों को आवेदन किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी का पद भी प्रदान किये जाने की व्यवस्था है।

    #अवध शिल्पग्राम

    Keep Reading

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    Monsoon arrives! Weather in UP to change in 3-4 days; major relief from heat and humidity expected.

    मानसून की दस्तक! UP में 3-4 दिनों में बदलेगा मौसम, गर्मी-उमस से मिलेगी बड़ी राहत

    Shocking revelation of bonded labor in Muzaffarnagar: 12 workers rescued from the jaws of death; 2 arrested.

    मुजफ्फरनगर में बंधुआ मजदूरी का सनसनीखेज खुलासा: 12 श्रमिकों को मौत के मुंह से बचाया, 2 गिरफ्तार

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    June 25, 2026
    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    June 25, 2026
    AAP launches major attack over Ram Mandir land scam

    राम मंदिर जमीन घोटाले पर AAP का बड़ा हमला

    June 25, 2026
    Children's Theatre Festival to be held at Rai Umanath Bali on June 29–30.

    29-30 जून को राय उमानाथ बाली में होगा बाल रंगमंच का मेला

    June 25, 2026
    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    June 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading