Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मोतीमहल लाॅन में मिल रहा नई किताबों का स्वाद

    By September 29, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 527
    • महात्मा गांधी डेढ़ सौंवी जयंती की थीम पर केन्द्रित पुस्तक मेले में उमड़ी भीड़
    • उर्दू भी सीखिए और प्रतियोगियों में भाग भी लीजिए 
    लखनऊ, 29 सितम्बर 2018: राणाप्रताप मार्ग मोतीमहल वाटिका लान में कल उद्घाटित हुआ सोलहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला आज शनिवार की शाम पूरे उफान पर था। अपनी पसंद की नई-पुरानी किताबों में कुछ नया स्वाद तलाशने पुस्तक प्रेमियों का उमड़ना सुबह से प्रारम्भ हो गया था। मेला यहां सात अक्टूबर तक रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलेगा। दि फेडरेशन आॅफ पब्लिशर्स एण्ड बुकसेलर्स एसोसिएशन्स इन इण्डिया, नई दिल्ली के सहयोग से हो रहे के.टी.फाउण्डेशन व फोर्सवन के इस आयोजन में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम पर आधारित इस निःशुल्क प्रवेश वाले मेले में हमेशा की तरह न्यूनतम 10 फीसदी की छूट हर पुस्तक पर मिल रही है।
    मेल में नई किताबें में राजपाल के स्टाल पर नरेन्द्र कोहली की वरुण पुत्री, अशोककुमार पाण्डेय की कश्मीरनामा, असगर वजाहत की भीड़तंत्र, देवधर पटनायक की पौराणिक विषयों पर केन्द्रित 10 किताबें और भगवंत अनमोल की थर्ड जंेडर पर लिखी जिंदगी फिफ्टी-फिफ्टी पसंद की जा रही है। तीसरे लिंग पर लिखी किताबों में भगवंत की पुस्तक के अलावा सामयिक के स्टाल पर चित्रा मुद्गल के किन्नरों पर लिखे ताजा उपन्यास पोस्टबाॅक्स नं.-203 नाला सोपारा के साथ ही निर्मला भुराड़िया की गुलाम मण्डी, नीरजा माधव की यमदीप व महेन्द्र भीष्म की किन्नर कथा भी पाठकों का ध्यान खींच रही हैं। राधाकृष्ण के सटाल पर मन्नू भण्डारी का उपन्यास ताजगी भरा है। लोकभारती के यहां मिथिलेश्वर की तेरा संगी कोई नहीं, भैरवप्रसाद की बांदी व रामकेवल शर्मा की त्रिकोण पुस्तक प्रेमियों के हाथ में देखी जा सकती है। राजकमल में स्टाल पर नई किताबों में रामशरण जोशी की मै बोनसाई अपने समय का, सूर्यबाला की कौन देस को वासी और अलका सरावगी की एक सच्ची झूठी गाथा जैसी इसी वर्ष प्रकाशित हुई किताबें है। संयोजिका आस्था ढल ने बताया इस 16वें मेले के अन्य स्टालों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत कुछ नया है।
    आज के आयोजनों में व्यंग्थार्थ के संयोजन में संदीप सक्सेना के व्यंग्य संग्रह श्रीश्री जुगाड़ महात्म्य का लोकार्पण आकाशवाणी निदेशक पृथ्वीराज चैहान, अनूप श्रीवास्तव, संजीव जायसवाल, राजेन्द्र वर्मा व डा.अमिता दुबे की मंच पर उपस्थिति में हुआ। इससे पहले नव समानुभूति की ओर से हुए काव्य समारोह में डा.विजय कर्ण, विजय त्रिपाठी, वीके सचान, राजेश राय आदि रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। मुख्य साहित्यिक मंच पर आज सुबह कर्मश्री पत्रिका की ओर से रचनाकारों के दायित्व पर रामकिशोर की अध्यक्षता व शरद पटेल के संचालन में चली संगोष्ठी में मो.खालिद फतेहपुरी परवेज मलिकजादा, रत्ना बापुली, विनय दास, अलका अस्थाना, निरजेश ने विचार व्यक्त किये। देर शाम संकल्प संस्था के म्यूजिक फार पीस कार्यक्रम में कलाकारों ने अपने जौहर दिखाए।

    #सोलहवां राष्ट्रीय पुस्तक मेला

    Keep Reading

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    ‘टीएमसी-मुक्त बंगाल’ का बड़ा ऐलान! योगी आदित्यनाथ बोले : अब विकास की राह में बाधा डालने वाली TMC को उखाड़ फेंकने का सही समय आ गया

    100 years of glorious journey! The Local Fund Audit Department celebrates its centenary.

    100 साल की गौरवपूर्ण यात्रा! स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग ने मनाई शताब्दी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading