Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बॉलीवुड

    होली पर रिलीज़ होगी ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ फिल्म

    By October 3, 2018 बॉलीवुड No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 694

    जिमी शेरगिल और माही गिल पर शूट हुआ होली गीत, लगे ‘फैंसी ठुमके’

    लखनऊ, 3 अक्टूबर 2018: हरदिल अजीज फिल्म स्टार जिमी शेरगिल और माही गिल पर होली का गीत ‘फैंसी ठुमके’ बुधवार को कैसरबाग के बटलर पार्क में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के लिए शूट किया गया। समाज के हर वर्ग को अपने से जोड़ने वाली पूरी तरह से पारिवारिक, संदेशपरक और मनोरंजक फिल्म होली पर रिलीज की जाएगी। मनोज झा के निर्देशन में शूट हो रही इस फिल्म में संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर साजिद वाजिद और मीत ब्रॉस का है वहीं मशहूर कोरियोग्राफर चिन्नी प्रकाश नृत्य संयोजन कर रहे हैं। चिन्नी प्रकाश ने हिन्दी ही नहीं कन्नड़, तेलुगू फिल्मों तक में कोरियोग्राफी की है। 25 करोड़ के बिग बजट वाली इस मल्टी स्टारर फिल्म लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देगी।

    बुधवार को कैसरबाग के बटलर पार्क में जिमी शेरगिल, माही गिल, नंदिश सिंह, प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पिलगांओकर, शिविका, प्रिंस, अजय सिंह सहित दौ सौ कलाकारों पर होली का गीत फिल्माया गया। जिमी शेरगिल और माही गिल ने कहा कि लखनऊ में शूटिंग को लेकर वह खासे रोमांचित है। खासतौर से अवध में होली के गीत की शूटिंग करना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। होली का गीत “फैंसी ठुमके” लोगों के जुबान पर चढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ ऐसा शहर है जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल दिखता है। नजाकत के साथ आकर्षक पार्क और भवन इसके आकर्षण को आज भी दुनिया में बरकरार रखे हुए है। इसलिए उन्हें यहां शूटिंग करना बहुत अच्छा लग रहा है। वह अपने किरदारों को लेकर भी खासे उत्साहित हैं। उनके अनुसार फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में उनका किरदार उनके चाहने वालों को जरूर पसंद आएगा।

    ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह राजपूत ने बीते दिनों बलरामपुर गार्डन में इसका मुहूर्त शॉट लिया था। उन्होंने बताया कि फिल्म में लखनवी ट्रेडिशनल कल्चर को खास महत्व दिया गया है। जहां तक जिमी शेरगिल और माही गिल का प्रश्न है तो वह दोनों ही कलाकार ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ में भी उनके साथ काम कर चुके हैँ। लवली वर्ल्ड एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह ने बताया कि फिल्म रोमांच से भरपूर प्रेम कहानी है। इसमें प्रेम और विचारधारा के टकराव को बिलकुल नए अंदाज में शूट किया जा रहा है। दो भाइयों की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म को देख कर दर्शकों को लगेगा की यह तो उनकी ही कहानी है।

    पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पवन दुबे ने बताया कि ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ में सुधीर पांडेय, प्रणति राय प्रकाश, सौरभ शुक्ला, पवन मल्होत्रा, नंदिश सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फ़िल्म की कहानी घायल, दामिनी, अंदाज़ अपना अपना, दबंग, दबंग—2 जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्में लिख चुके दिलीप शुक्ला ने लिखी है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर प्रिंस सिंह हैं।

    #जिमी शेरगिल #फैमिली ऑफ ठाकुरगंज #फैंसी ठुमके अजय सिंह नंदिश सिंह प्रणति राय प्रकाश प्रिंस माही गिल शिविका सुप्रिया पिलगांओकर सौरभ शुक्ला

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading