Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    नाना पाटेकर के खिलाफ तनु श्री दत्ता बयान दर्ज कराने ओशिवारा थाना पहुंची

    By October 10, 2018 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 775
    • तनु श्री दत्ता एफआईआर दर्ज करने ओशिवारा थाना पहुंची, नितिन सातपुरे के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची
    • नोटिस मिलने पर तनुश्री ने कहा था कि उत्पीड़न के खिलाफ बोलने की मिली सजा लेकिन अब नहीं चुप बैठूंगी

    नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2018। फिल्मी दुनिया में इन दिनों अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा यौन उत्पीड़न विवाद चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तनुश्री के सनसनीखेज आरोपों के बाद उन्हें दो कानूनी नोटिस भी मिले हैं। अभिनेत्री की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। तनुश्री को नाना पाटेकर के अलावा विवेक अग्निहोत्री ने कानूनी नोटिस भेजा है। लेकिन तनु श्री ने कहा की अब मैं चुप नहीं बैठूंगी और आज तनु श्री दत्ता एफआईआर दर्ज कराने सीधे ओशिवारा थाना पहुंची उनके साथ उनके वकील नितिन सातपुरे भी बयान दर्ज कराने पहुंचे।

    बता दें कि नोटिस मिलने के बाद तनुश्री ने कहा था कि, ये उत्पीड़न के खिलाफ बोलने का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भारत में उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ बोलने पर पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा, नाना और विवेक अग्निहोत्री की टीम सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर झूठ और गलतफहमी फैला कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके समर्थक आगे आ रहे हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरे खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। तनुश्री ने बताया, आज जब मैं घर पर थी और मेरे घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी लंच ब्रेक पर थे, तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने मेरे घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन गार्ड ने उन्हें रोक दिया।

    मेनका ने कहा, शोषण बर्दाश्त नहीं:

    उधर, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने तनुश्री मामले पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि देश में महिलाओं के शोषण के खिलाफ मी टू इंडिया नाम से कैंपेन चलना चाहिए। मेनका गांधी ने कहा है कि देश में किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने पहल करते हुए सोशल मीडिया पर ‘शी बाक्स’ शुरू किया है, जिसमें शोषण की शिकार महिला शिकायत कर सकती है। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मेनका ने कहा कि देश में भी शोषण के खिलाफ आवाज उठनी चाहिए और ‘मी टू इंडिया’ नाम से अभियान चलना चाहिए, जिसमें किसी भी स्तर पर यदि कोई महिला शोषण का शिकार हो तो वह हमसे शिकायत करे और हम उस मामले की जांच करेंगे।

    ज्ञात हो कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने 2008 में एक फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा था, नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वो शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की। तनुश्री के आरोपों पर नाना की सफाई भी सफाई सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोपों को खारिज किया है।

    Keep Reading

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading