संजय झा मस्तान
यूपी में अनआइडेंटीफाइड ऑब्जेक्ट देख कर किसी ने गोली चला दी है, इसलिए यूएफओ की तरफ से यूपी में तिवारी एनकाउंटर पर कुछ बातें साफ़ हो जाए तो अच्छा है !
मैं उड़नतश्तरी का ब्राण्ड एम्बैसडर बोल रहा हूँ ! गोमती नगर इलाके में हमारा कोई यूएफओ एसयूवी यान नहीं उतरा था ! रुपये के इतने निचले स्तर पर हम नहीं उतर सकते इसलिए उत्तर प्रदेश तो क्या पूरे भारत में हम कुछ वर्षों तक नहीं उतरेंगे !
हमारा यान भारतीय पैट्रोल से नहीं उड़ता कृपया अपने शहरों के पेट्रोल का भाव हमसे न पूछें !
पत्रकार बहुत व्यस्त होते हैं इसलिए इस प्रेस विज्ञप्ति में इस घटना से जुडी वास्तविक तथ्य जैसे उत्पाद, सेवाएँ, लोग, लक्ष्य, उद्देश्य, योजना आदि को सम्मलित नहीं किया गया है ! बुलेट में कोई आवाज नहीं होती ! यह बुलेट का ‘प्रभाव’ है जो ‘ध्वनि’ बना रहा है ! ठोस तथ्यों का भाप बनाने से बचिए !
यह सच है कि एप्पल शरीर के लिए आवश्यक मिनरल्स, और पोटेशियम तत्वों को भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराता है लेकिन मत भूलिए गोली लगने के बाद एप्पल किसी काम नहीं आता !
पृथ्वी पर सब सरकार के हाथ में नहीं होता, बहुत कुछ मिल्की – वे के बग़ल वाली गैलेक्सी के इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से होता है !
बैकुंठ धाम से हमारी कोई भी सवारी अंतरिक्ष के लिए उड़ान नहीं भरती है ! आप की आत्मा जानती है वो कहाँ जाती है !
कहानी कहने का गुण सिर्फ पृथ्वी वासियों के पास है ! मामले को अलग अलग चश्मे से देख कर कहानी कहते हुए सिर्फ मनुष्यों की आँखें भींग जाती हैं और आवाज़ रून्ध जाता है !
रात का समय त्वचा को आराम, सुकून देने और इसे हेल्थी रखने के लिए होता है ! चमड़ी मोटी न हो तो रात को विचरण न करें नहीं तो बन्दुक की किरणों का विकरण आपकी जान ले सकती है !
अज्ञात वस्तुओं को आकाश में और पृथ्वी पर उड़ता देखने का दावा करने वालों की संख्या बढ़ रही है ! हम पृथ्वी पर विज्ञान के प्यार को प्रोत्साहित करना पसंद करते हैं ! जब तक बुलेटप्रूफ कार में आप सवार नहीं हो पृथ्वी पर घूमना ठीक नहीं !
कल्पना लोक में ब्रेकनेक गति के साथ उड़ने वाले रक्त प्रेमीयों गर्व से कहो कि हम सब यूएफओ हैं ! जय अंतरिक्ष !
http://sanjayuvaach.com/ से साभार







