Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    कालीबाड़ी में नवरात्र तैयारियां तेज, पश्चिम बंगाल की लाईट होगी आकर्षण का केन्द्र

    By October 6, 2018 festival No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 611
    लखनऊ, 06 अक्टूबर 2018: लोगों की आस्था का केन्द्र घसियारीमण्डी कैसरबाग स्थित कालीबाड़ी मन्दिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेजी से शुरु हो चुकी है। इस बार पूरे नवरात्र तक पश्चिम बंगाल कोलकाता की डिजिटल मूविंग लाइट आकार्षण का केन्द्र रहेगी। मन्दिर में नवरात्र उत्सव 8 से 19 अक्टूबर तक चलेंगे।
    काली बाड़ी टेम्पल ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्या ने बताया कि  8 अक्टूबर को शाम  बजे मन्दिर में महिषासुरमर्दिनी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ उत्सव का आगाज होगा। इसी के साथ मन्दिर के आस-पास करीब आधा किलोमीटर में लगी कोलकाता की लाइट भी अपनी रोशनी से लोगों लुभायेगी। आठ को ही शाम को दूरदर्शन के कलाकार रंजन भट्टाचार्य एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित होगा। 10 को नवरात्र का पहला पूजन होगा, 15 अक्टूबर को षष्ठी विहित पूजा सुबह 8:56 तक होगी।
    16 को सप्तमी पूजन सुबह 09:27 तक होगी। 17 अक्टूबर को अष्टमी पूजन सुबह 8:31 मिनट तक होगी। संधि पूजन उसी दिन दोपहर 12:03 से 12:51 तक होगी। 18 को नवमी पर सुबह 6:27 मिनट तक पूजन के बाद परंपरा के अनुसार दोपहर 2ः30 बजे अजय बोस एवं गोपी नाथ हालदार द्वारा आयोजित बंगाल से आए ढाकियों की दिलचस्प और पारंरिक विशाल प्रतियोगिता होगी। उसमें शहर कि विभिन्न दुर्गोत्सव समितियों में शामिल होने आए ढाकिये अपने फन का जादू बिखेर कर पुरस्कार हासिल करेंगे।
    19 को दशमी पर 8ः31 पर दर्पण विसर्जन होगा। 24 की शाम को कोजागरी लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। नवरात्री में प्रतिदिन सायं आरती के बाद व्रत का प्रसाद वितरित किया जाएगा। अष्टमी पर विशाल भंडारा दोपहर 2 बजे से होगा। 8 अक्टूबर को अमावस्या पर हवन पूजन भी होगा। मंदिर मार्ग से गुजरने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत छोला, बूंदी ही नहीं खासतौर से बंगाली तरिकेसे बनी घुगनी से किया जाएगा।
    कमेटी में शामिल सचिव अशोक कुमार राय, उपाध्यक्ष गोपीनाथ हलदर और वरिष्ठ सचिव डा प्रभात कुमार मैती ने बताया कि मंदिर में बली पूरी तरह से निषेध है। इसलिए वहां पूरे नवरात्र व्रतधारी पूजन अनुष्ठान में भाग ले सकेंगे। वहां मुख्य पुजारी रूपनाथ महापात्र संग अमित गोस्वामी और प्राण गोपाल मिश्र भी पूजन अनुष्ठान सम्पन्न करवाएंगे।

    Keep Reading

    केवल प्रेम और न्याय से ही तोड़ा जा सकता है घृणा के जाल को

    Mother Siddhidatri: The Goddess who transforms humans into deities and grants salvation.

    मानव को देवता बनाने और मोक्ष प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री

    Mother Mahagauri: Guiding us toward the complete awakening of the Sahasrara Chakra and the realization of Supreme Energy.

    सहस्रार चक्र की पूर्ण जागृति और परम ऊर्जा का ज्ञान करातीं मां महागौरी

    सुपर ग्रैविटी और डिस्ट्रक्टिव एनर्जी की अधिठात्री देवी हैं मां कालरात्रि

    Mother Katyayani

    आदिशक्ति मां कात्यायनी अपने साधकों को देती हैं स्पेसटाइम का ज्ञान

    The divine form of Mother Skandamata imparts lessons on multitasking and balance.

    मल्टी-टास्किंग और बैलेंस का पाठ पढ़ाता है मां स्कंदमाता का स्वरूप

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    April 15, 2026
    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    April 15, 2026
    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    April 15, 2026
    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    April 15, 2026
    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    April 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading