लखनऊ। ऑस्कर योग साईं कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहा 17 वें श्री श्री गणेश महोत्सव में संध्याकालीन महा आरती में सिध्दीविनायक आरती आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है।
सोमवार को सुबह गणपति महाराज का श्रृंगार किया गया, इसके बाद गणेश शंकर पवार ,विशेश्वर प्रसाद ,शोभा शुक्ला, आनंद प्रजापति, दिव्यांश शुक्ला ,नमिता शुक्ला, अमरीश अग्रवाल, अभिनव गुप्ता, सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से आरती किया । इसके बाद शिवाजी मार्ग के राजा गणपति महाराज का सहस्त्रनाम पाठ के साथ दूर्वा अभिषेक मंत्र उच्चारण के बीच किया गया। आयोजन गणेश शंकर पवार प्रबंधक सुमन पवार ने बताया कि शाम को महा आरती में भक्तों की बहुत भीड़ बढ़ती जा रही है, खास तौर पर सिध्दीविनायक आरती लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।







