मुंबई, 06 अक्टूबर 2018: इन दिनों फिल्म अभिनेता अनिल कपूर फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये करीब चार दशक हो गये हैं। अनिल कपूर को इंडस्ट्री में फिट अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है। अनिल कपूर पर उनकी उम्र का कोई असर नहीं आता।
"There is no substitute for hard work"
– Thomas A. Edison#FitIndia #fitnessjunkie #fitspiration #workit pic.twitter.com/MpQHcZfmvm— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 4, 2018
बता दें कि अनिल सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की कुछ खास तस्वीरें शेयर किया करते हैं। अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। अनिल कपूर इस वीडियो में इनडोर साइकल चला रहे हैं।अनिल ने वीडियो को शेयर करने के साथ ही इसे कैप्शन दिया है,’कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं। वीडियो को देखकर यह कहा जा सकता है कि अनिल कपूर अपनी फिटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहते।







