लखनऊ, 09 अक्टूबर 2018: केकेसी द्वारा आयोजित सुन्दरी देवी क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट मे आज विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की टीम ने मुमताज डिग्री कालेज की टीम को 60 रन से हराया । विद्यांत की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट खो कर 175 रन बनाए।
अरबाज अहमद 63 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। अरबाज को पुरष्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यांत के कोच और स्पोर्ट टीचर डॉ आरके यादव भी मौजूद थे। प्रबंधक शिवाशीष घोष और प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने विद्यांत की टीम को बधाई दी।






