लखनऊ, 09 अक्टूबर 2018: जनतांत्रिक विकास पार्टी ने गुजरात में बिहार के मजदूर पर हो रहे हमले की कड़ी निंदा की और इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला। आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पहले असम, महाराष्ट्र, साउथ और अब गुजरात में बिहारियों का अपमान किया जा रहा जाए।
इस पर न तो देश के प्रधानमंत्री कुछ बोल रहे हैं और न ही बिहार के मुख्यमंत्री। उनकी तो अंतरात्मा पता नहीं कौन सी निंद्रा में होती है, जो कुर्सी खिसकने के समय ही जगती है। मगर अब बिहार की जनता और अपमान सहन नहीं करेगी। राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण ही लोगों को आज अपना प्रदेश छोड़ कर दूसरे राज्य जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से गुजरात में बिहार के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है, उसमें नीतीश कुमार की मौन स्वीकृति मालूम पड़ती है। तभी तो वे कुछ ठोस निर्णय लेने की वजह फोन पर भाईचारा निभाने में लगें हैं।
आखिर क्या वजह है कि डबल इंजन के अगुआ के राज्य में बिहार के मान-सम्मान की हत्या हो रही है और सुशासन बाबू फोन चैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस मसले पर भारत सरकार से भी बातचीत नहीं की है। अगर अल्पेश भी इस मामले में दोषी हैं, तो गुजरात में उनकी सरकार है। तो अभी तक उस पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।







