Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    मायावती ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा : सदन में ना बोलने देने से थीं नाराज

    ShagunBy ShagunJuly 18, 2017Updated:July 18, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 660

    नई दिल्ली । पहले धमकी और अब राज्यसभा से इस्तीफा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद मायावती ने कहा कि जब सत्तापक्ष मुझे अपनी बात रखने का भी समय नहीं दे रहा है तो मेरा इस्तीफा देना ही ठीक है।
    इससे पहले, राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान मायावती ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्हें वहां न तो सुना जा रहा है और न ही बोलने दिया जा रहा है इसलिए उन्होंने राज्?यसभा से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मायावती का समर्थन कांग्रेस ने भी किया और पार्टी नेता रेणुका चौधरी ने सवाल किया?, एक दलित नेता को बोलने का अधिकार नहीं है? उन्होंने हाउस में नोटिस देकर बात करने का प्रयास किया। मायावती के इस्तीफे के बाद यूपी के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, मायावती का यूपी के विकास में कोई सहयोग नहीं रहा है। शांत प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश ना करें।
    इसके पहले सहारनपुर व उत्तर प्रदेश में दलितों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने राज्यसभा से वॉकआउट किया था जिसके समर्थन में कांग्रेस ने भी वॉकआउट किया। बसपा सुप्रीमो ने कहा, लानत है अगर मैं अपने कमजोर वर्ग की बात सदन में नहीं रख सकी तो मुझे हाउस में रहने का अधिकार नहीं है। राज्यसभा में मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है इसलिए आज राज्यसभा से इस्तीफा दे दूंगी। वहीं भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मायावती हार से हताश हैं और इस्तीफा देने की धमकी देकर चेयरमैन का अपमान कर रही हैं। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। सत्र के शुरू होते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने सहारनपुर का मुद्दा उठाया। मायावती ने कहा कि सहारनपुर में साजिश के तहत हिंसा हुई। बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने इस्तीफे की भी धमकी दी और कहा कि अगर मेरी बात नहीं सुनी गयी तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। इसके बाद मायावती ने राज्यसभा से वाकआउट किया। राज्यसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस ने भी वॉकआउट किया। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आॅल पार्टी मीटिंग में हमने स्पष्ट बताया था कि विपक्ष हाउस की कार्यवाही में बाधा डालने में रुचि नहीं रखता। माननीय प्रधानमंत्री ने हमको आश्वासन दिया था कि वह(सरकार) बाधा नहीं डालेंगे, जिस विषय पर विपक्ष बात करना चाहेगा उस पर चर्चा होगी। हालांकि जानकारों की माने तो मायावती संसद की शुरूआत से ही सरकार पर दबाव बनाना चाहती है। इसी के तहत उनकी ओर से सहारनपुर हिंसा को साजिश बताकर सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है।
    बता दें कि मायावती का राजयसभा सांसद के रूप में कार्यकाल वर्ष 2018 के अप्रैल माह में समाप्त हो रहा है। वहीं संख्या बल के लिहाज से उनकी दोबारा से सदन में एंट्री होगी, ऐसा संभव नहीं लग रहा है। यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा के केवल 19 विधायक ही जीत सके हैं। राज्यसभा में बसपा के मौजूदा सदस्यों की संख्या छह है।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    September 10, 2026
    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    September 10, 2026
    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    September 10, 2026

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    September 10, 2026

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading