Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आतंकी मुल्क के मुरीद

    By October 15, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस ने अपने कुछ नेताओं को तीर्थयात्रा और कुछ को पाकिस्तान से हमदर्दी जताने पर लगाया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री के संयुक्त राष्ट्र संघ भाषण पर शशि थरूर का बयान ठंडा भी नहीं पड़ा था, नवजोत सिंह सिद्धू दुबारा सामने आ गए। उनकी नजर में पाकिस्तान बहुत अच्छा है, जबकि अपने ही देश का दक्षणी हिस्सा उन्हें नापसंद है।
    वैसे सिद्धू की इस बात के लिए प्रशंसा करनी चाहिए कि वह अपमानित होने के बाद भी हंसते रहते थे। पाकिस्तान ने उन्हें झूठा तक करार दिया था। लेकिन सिद्धू आज तक हंस रहे है। उन्हें इसके लिए कोई ग्लानि भी नहीं है।
    सिद्धू ने लिटफेस्ट सम्मेलन में  पाकिस्तान की यात्रा को दक्षिण भारत से बेहतर करार दिया। कहा कि पाकिस्तान में न भाषा बदलती है और न ही लोग बदलते हैं। जबकि दक्षिण भारत में जाने पर भाषा से लेकर खानपान तक सब कुछ बदल जाता है। आपको वहां रहने के लिए अंग्रेजी या तेलुगु सीखनी पड़ेगी लेकिन पाकिस्तान में ये जरूरी नहीं है।
    सिद्धू का यह बयान भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय अवधारणा को अपमानित करने वाला है। भारत में भाषा और खान पान की विविधता है। लेकिन सांस्कृतिक चेतना एक जैसी है। यही चेतना दक्षिण के लोगों को स्वर्ण मंदिर और उत्तर के लोगों को तिरुपति तक ले जाती है। लेकिन सिद्धू जैसे लोगों को खाने पीने की समानता ज्यादा आकर्षित करती है। इसके लिए वह पाकिस्तान के आतंकी स्वरूप को भी नजरअंदाज करने को तैयार है। सिद्धू पंजाब के मंत्री है। उन्हें अपने दसितवों पर पर्याप्त ध्यान देना चाहिए। लेकिन इधर ऐसा लग रहा है, जैसे पाकिस्तान में उनकी दिलचस्पी ज्यादा हो गई है।
    पाकिस्तान उन्हें बहुत पसंद आने लगा है। क्या इस आधार पर यह माना जाए कि उन्हें सीमापार के आंतकवाद पर कोई आपत्ति नहीं है। पाकिस्तान की तारीफ में इतना बोलने के बाद उन्हें सीमा पार के आतंकवाद की निंदा से परहेज क्यों है। क्यों वह भारत की इस नीति का दलगत सीमा से ऊपर उठकर समर्थन नहीं करते कि वार्ता के लिए पाकिस्तान को आतंक रोकना होगा। वह वार्ता की ऐसे हिमायत कर रहे है ,जैसे यह भारत की गलती है।
    सिद्धू ने इस सम्मेलन में पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने का कारण बताया। कहा कि यह झप्पी राफेल डील की तरह नियोजित नहीं थी। यह सब कुछ अचानक ही हुआ। बातचीत के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख ने सिखों के तीर्थस्थल करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने की बात कही। इसके बाद वे अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्हें गले लगा लिया। लेकिन यह सच्चाई नहीं है। पाक सेना प्रमुख इमरान के शपथ ग्रहण में सभी से मिलते हुए चल रहे थे। सिद्धू उनके गले पड़ गए। सिद्धू कह रहे हैं कि उनसे बात हुई, जावेद वाजबा कह रहे है कोई बात नहीं हुई।
    सिद्धू ने पाक यात्रा के बाद कहा था कि भारत-पाक सीमा से ढाई किमी. दूर करतार साहब के दर्शन के लिए द्वार खोलने को लेकर उनकी पाक आर्मी चीफ से बात हुई। पाकिस्तान की तरफ से स्पष्टीकरण जारी कर कहा गया है कि एक घटना से इसका फैसला नहीं हो सकता है। इसकी एक लंबी प्रक्रिया है और दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद ही इस पर फैसला हो सकता है। सिद्धू ने गलत जानकारी दी है।  सिखों के लिए यह कॉरिडोर खुलना आस्था का विषय है। सिद्धू ने इसके साथ खिलवाड़ किया है।
     करतारपुर में गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अठारह वर्ष व्यतीत किये  थे। भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर से लेकर गुरदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक तक कॉरिडोर बनाए जाने का प्रस्ताव है, जो लंबे समय से अटका हुआ है। चार किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर  सिख श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बना देगा। लेकिन पाकिस्तान इसमें अड़ंगा लगा रहा है। लगता है कि सिद्धू को ऐसी अड़ंगेबाजी, आतंकवादी करतूतें पसंद है।

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading