मुंबई, 17 अक्टूबर 2018: कभी कभी कोई एक्टिंग किसी कलाकार के लिए गले पड़ जाती है कुछ ऐसा ही सुबह राज के साथ भी हुआ, वह अब भगवान श्री कृष्ण की छवि से बाहर आना चाहते हैं लेकिन लोग उन्हें उसी रूप में देखना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि वह विभिन्न किरदारों को निभाकर भगवान की छवि से छुटकारा पाने का प्रयास कर रहे हैं। जैन ने एक टीवी कार्यक्रम में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा है। ‘महाकाली: अंत ही आरंभ है’ में भगवान शिव के रूप में आखिरी बार दिखाई दिए सौरभ ‘‘पोरस’ कार्यक्रम में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगवान की छवि से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा हूं। जब मैं टीवी पर भगवान का किरदार निभा रहा होता हूं तो मुझ पर एक विशेष तरह की बिना कही जिम्मेदारी होती है, क्योंकि दर्शक उससे जुड़े हुए हैं। मैं खुश हूं कि मैं अब और ज्ञान नहीं बांटता दिखूंगा।’
सौरभ ने एक बयान में कहा, मैं अपने पिछले कार्यक्रमों में इस यूनिट के साथ लंबे समय से काम करता आ रहा हूं, इसलिए वह मेरे साथ सेट पर काम करते हुए काफी खुश रहे। एक विशेष किरदार में जाना मुश्किल होता है इसलिए जब मैं शॉट में नहीं होता, तो मैं किरदार को दूसरी त्वचा समझकर पहनने का प्रयास करता हूं और उसे धारण करने के लिए उसी तरीके से बर्ताव करता हूं और एक दिन में उसमें सफल हो जाता हूं।’







