Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रयागराज की प्रतिष्ठा

    By October 17, 2018 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    कुंभ का आयोजन ग्रह नक्षत्रों के संयोग से होता है। प्रयाग कुंभ के इतिहास में नया संयोग जुड़ा। वह यह कि इस समय उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश ही नही विश्व में रहने वाले हिंदुओं की आस्था का ध्यान रखा। भारत में अनेक स्थानों के पुराने नाम बहाल करने के लिए आंदोलन या अभियान चलाने पड़े। बंबई को मुम्बई नाम दिलाने का अभियान राम नाईक ने शुरू किया था। अंततः यह नाम मिला। प्रयागराज नाम के सुझाव तो दिए गए, लेकिन कोई बड़ा अभियान नहीं चला। वही शासक अच्छा होता है, जो सहज ही जनभावना को समझ ले, उसी के अनुरूप निर्णय कर ले।
    योगी आदित्यनाथ ने यह कर दिखाया। चार सौ चवालीस वर्ष बाद इलाहाबाद को प्रयागराज नाम वापस मिला। कुछ महीने बाद अब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होगा। यह सहज और स्वभाविक भूल सुधार है। इलाहाबाद मात्र एक नाम था, प्रयाग भारतीय आस्था से जुड़ा संबोधन था। जिसे चार शताब्दियों बाद भी प्रचलन से बाहर नहीं किया जा सका था। जबकि इस अवधि में मुगलों व अंग्रेजों का शासन रहा। लेकिन प्रयाग अपनी जगह पर रहा। धार्मिक अनुष्ठानों में इलाहाबाद का कभी उल्लेख नहीं किया गया। इसमें प्रयाग के ही अस्तित्व को स्वीकार किया जाता था। उसे प्रणाम किया जाता था, गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम की जब बात होती थी तब इलाहाबाद का नहीं प्रयाग का ही नाम लिया जाता था।
    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस नगर का प्राचीन नाम प्रयाग है। चार वेदों की प्राप्ति के पश्चात् ब्रह्मा जी ने यहीं पर यज्ञ किया था, इसीलिए सृष्टि की प्रथम यज्ञ स्थली होने के कारण इसे प्रयाग कहा गया। प्रयाग का अर्थ प्रथम यज्ञ ही होता है।
    उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की वजह से इसे ऐतिहासिक रूप से तीर्थराज प्रयाग भी कहते हैं। पुराण, बाल्मीकि रामायण, रामचरित मानस जैसे सैकड़ों  ग्रंथों में भी प्रयागराज की चर्चा है।
    संगम के ही जल से देश के राजाओं  का अभिषेक होता था। पूरे देश के लोग संगम स्नान के लिए आते थे। प्रयागराज राष्ट्रीय एकता को सुनिश्चित करने का स्थल भी था। हो सकता है कि अकबर इसलिए यहां के महत्व को कम करना चाहता हो, अन्यथा विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज के नाम परिवर्तन का कोई औचित्य नहीं था।
    मुगल बादशाह अकबर ने  1574 में प्रयागराज का नाम बदलकर अल्लाहाबाद कर दिया था। कालांतर में ये नाम इलाहाबाद हो गया। अकबर को मुगल साम्राज्य का सबसे उदारवादी बादशाह माना जाता है। लेकिन प्रयाग नाम मे बदलाव करके अपनी सीमित सोच का ही परिचय दिया था।
     इसमें कोई संदेह नहीं कि योगी सरकार का यह निर्णय जनभावना और आस्था के अनुकूल है। उन्होंने जनता से किया गया अपना वादा पूरा किया। महाकुंभ के लोगो में प्रयाग नाम देकर उन्होंने अपनी मंशा प्रकट कर दी थी। विश्व के सभी देशों में धार्मिक महत्व के नगरों को विशेष महत्व दिया जाता है। वहाँ के नाम से संबंधित लोगों का लगाव होता है।
    प्रयाग की प्रतिष्ठा उस समय से जब विश्व के अन्य हिस्सों में सभ्यता का विकास नहीं हुआ था। पिछले कुछ दशकों में इलाहाबाद विश्विद्यालय का नाम हुआ। कई विद्वान, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी यहां से निकले। लेकिन भारतीय संस्कृति की जब बात चलती है तब ये सभी उपलब्धियां नश्वर लगती है। प्रयागराज नाम से भारतीय चिंतन का शाश्वत भाव जागृत होता है।
    योगी सरकार ने पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन करने की सिद्धांत रूप में मंजूरी दे दी थी। जहां दो नदियों का संगम होता है, उसे प्रयाग कहा जाता है। उत्तराखंड में भी ऐसे कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग जैसे पांच प्रयाग स्थित है। हिमालय से निकलने वाली देवतुल्य दो नदियों का संगम इलाहाबाद में होता है और यह तीर्थों का राजा है। ऐसे में इलाहाबाद का नाम प्रयाग राज किया जाना उचित ही होगा। निश्चित ही अकबर ने दुर्भावना के चलते प्रयागराज का नाम बदला था। योगी आदित्यनाथ ने इसे सुधारा है।

    Keep Reading

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    दीपावली जश्न के बाद दम तोड़ता पर्यावरण

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    It is Diwali in the country, but a difficult phase has begun for Trump...

    देश में दीपावली लेकिन ट्रम्प का बुरा दौर शुरू हो चुका है…

    सियासी द्वेष या सपा से आज़म को अलग करने की ज़िद!

    आखिर लोकतंत्र को वास्तव में किससे खतरा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading