लखनऊ, 19 अक्टूबर 2018: लखनऊ की ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला का मंच सजा है और रावण भी तैयार है आज रावण दहन होगा, रामलीला ग्राउंड खचाखच भीड़ से भरा है, लोगों की अंदर आने की मारामारी और धक्कामुक्की जारी है यह दृश्य आज 19 अक्टूबर, शाम के साढ़े छै बजे का है जब मंच पर आयोजकों की भाषणबाजी जारी थी इस बीच स्टार भारत की निमकी मुखियां ने भी इस मंच की शोभा बढ़ाई। लेकिन रावण फिर भी सीना ताने खड़ा था!








