मुंबई, 22 अक्टूबर 2018: बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन, रोहित धवन की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों खास फिल्मों में काम करते हैं। ऋत्तिक इन दिनों ‘‘सुपर 30’ में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही ऋतिक ,टाइगर श्रॉफ के साथ भी एक फिल्म कर रहे हैं।
अब खबर है कि ऋतिक ने रोहित धवन की फिल्म साइन कर ही ली। डेविड धवन के पुत्र रोहित धवन ने इससे पूर्व देसी बॉया और ढिशूम जैसी फिल्में बनायी है। ऋतिक को लेकर भी रोहित मसाला फिल्म ही बनाएंगे जिसमें डांस और एक्शन का कॉम्बिनेशन होगा। साथ ही हास्य का पुट भी होगा। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे।







