Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    तोगड़िया की राजनीति से हिंदू एकता को ही नुकसान

    By October 25, 2018 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652

    मृत्युंजय दीक्षित

    डा. प्रवीण तोगड़िया काफी समय तक विश्व हिंदू परिषद के सक्रिय सदस्य रहे हैं तथा दिवंगत अशोक जी के साथ श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन मंे लगातार सक्रिय रहे। प्रवीण तोगड़िया कभी भी संगठन में पूरी तरह से अपने आप को खपा नहीं पा रहे थे। उन्होंने अशोक जी के समय से ही संगठन का इस्तेमाल अपने राजनैतिक हितों के स्वार्थ की पूर्ति के लियेे लगा दिया था। वर्तमान समय में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि डा. प्रवीण तोगड़िया अरविंद केजरीवाल की राजनीति से खासे प्रभावित दिख रहे हैं। जिस प्रकार समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन को ढाल बनाकर और हजारे जी को धोखा देकर केजरीवाल ने अपनी राजनीति को चमकाया है अब उसी प्रकार की राजनीति डात्र प्रवीण तोगड़िया करनाचाह रहे हैं।

    तोगड़िया की वर्तमान राजनीति के आधार को यदि याद किया जाये तो हम सभी को अच्छी तरह से याद आ जायेगा कि यह गुजरात की राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के धुर विरोधी माने जाते रहे हैं। यह गुजरात की राजनीति में भाजपा के लिये कई बार परेशानियां खड़ी करने की कोशिश कर चुके हैं। अभी हाल ही के दिनों मंें जब तोगड़िया का विहिप से निकाला जाना तय हो गया था तब ही उन्हांेने यह आरोप लगाने शुरू कर दिये थे कि पीएम मोदी व शाह उनकी हत्याकी साजिश रच रहे हैं। जब वह गुजरात में एक दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल मंे भर्ती हुए थे तब उनको अस्पताल में देखने के लिये जो लोग पहुचें उसमंे हार्दिक पटेल , अल्पेश ठाकोर, कन्हैया कुमार सहित सभी वे लोग एकत्र हुए जो लोग किसी न किसी प्रकार से मोदी को हटाना ही चाहते हैं। उस समय भी तोगड़िया ने पीएम मोदी व गुजरात सरकार पर ही गम्भीर आरोप लगाकर सनसनी मचाने का असफल प्रयास किया था। तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित समूचा विपक्ष महागठबंधन बनाकर पीएम मोदी को घेरने व बदाम करने की साजिश रच रहा था।

    डा. प्रवीण तोगड़िया ने संघ व विहिप जैसे विशाल वटवृक्ष का उपयोग अपने निहित राजनैतिक स्वार्थांे की पूर्ति के लिये लगा दिया। हम सभी को एक बात और ध्यान देन की आवश्यकता हेै कि जब पीएम नरंेद्र मोदी की विकास की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने की परम आवश्यकता थी तथा विहिप जैसे संगठन के पास युवा ताकत व जोश भी था उस समय ही तोगड़िया जैसे लोगों ने अच्छी नीतियों के साथ सरकार का साथ नहीं दिया । यह अपना अलग एजेंडा ही चला रहे थे। अगर तोगड़िया चाहते तो वे अपने लाखों युवा कार्यकर्ताआंे के साथ मिलकर स्वच्छ भारत अभियान ,पर्यावरण संरक्षण सहित बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान व अन्य अधुनातन बैकिंग योजनाओं का प्रचार -प्रसार करके सरकार व संगठन में अपनी साख को और अधिक बढ़ा सकते थे। यदि वह मोदी सरकार की योजनाओं को वास्तविकता के धरातल में उतारने का प्रयास करते थे तो अधिक सफल होते।


    लेकिन उन्होंने तो पीएम मोदी, अमित शाह के सपने को ध्वस्त करने व हिंदू समाज को बांटने की कसम खाली थी। आज तोगड़िया को संगठन ने बाहर का रास्ता दिखला दिया है और यही कारण है कि वह भी मोदी विरोधियों की तरह वह भी बैचेन हो गये हैं। यही कारण है कि वह अब खुलकर राजनीति के मैदान में उतर रहे हैं। वह हिंदुत्व के सभी मुददों के लिये बैचेन दिखलायी पड़ रहे हैं। श्री रामजन्मभूमि में भव्य श्रीराम जी का मंदिर बनवाने के लिये अधीर हो रहे हैं।

    प्रवीण तोगड़िया ने अपने पुराने संपर्को को खोजना शुरू कर दिया और अयोध्या में विहिप समर्थक कुछ संतों को लगता है बरगला भी दिया है। अंदरखाने से खबरें मिल रही है कि तोगड़िया ने अपने नये राजनैतिक दल उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व बीजेपी से जल रहे कुछ संतों को अपनी ओर मिला लिया है और उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों में टिकट का लालच दिया है। तोगड़िया ने भी संभवतः फैजाबाद से चुनाव लड़़ने का मन बना लिया है और वाराणसी से भी उतर कर पीएम नरंेद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं। अभी अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर संतों का जो अनशन चल रहा था और संतों की मांग थी कि पीएम मोदी को अयोध्या आना चाहिये यह सबकुछ तोगड़िया की ही साजिश थी।

    तोगड़िया ने विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्व्यंसेवक संघ जैसे अदभुत संगठन को अंदर से ही दीमक व चूहे की तरह समाप्त करने की महासाजिश रची है। तोगड़िया बहुत गहरी राजनैतिक साजिश रच रहे हैं। विहिप व संघ ने उनको समय से दरकिनार करके उनके महती स्वप्न को प्रथम चरण में ही ध्वस्त कर दिया है। तोगड़िया ने जिस प्रकार से राजनैतिक दल बनाने का प्रयास किया है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि वह तथाकथित हिंदू समर्थक बनकर हिंदू हितों का ही घोर नुकसान करने जा रहे हैं। तोगड़िया पर पहले से ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट होने की बातें अंदरखाने चला करती थीं लग रहा है कि भविष्य में, वह संदेह सच में बदल जायेगा क्या ? क्योंकि यह बात अक्षरशः सत्य है कि विदेशी ताकतें कभी नहीं चाहती कि भारत में हिंदू समाज मजबूत और शक्तिशाली होकर भरत में मजबूत सरकार का गठन कर सके। वैसे भी आज पीएम मोदी की सबसे मजबूत सरकार से भारत विरोधी ताकतें हैरान व परेशान है।

    प्रवीण तोगड़िया जैसे लोग अपानी गतिविधियों से हलचल पैदा कर सकते है , दबाव बना सकते हैं तथा भाजपा को थोडा बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन इतिहास गवाह है और यह कटु सत्य भी है कि भाजपा व संघ से जिसने भी बगावत की वह बर्बाद हो गया। अब तोगड़िया ने भी अपने आप को बर्बाद की कगार पर ला खड़ा किया है। उनकी अतिसक्रियता उन्हीं को बर्बाद करने जा रही है। 1973 में बलराज मधोक से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तक लम्बी फेहरिस्त है। मधोक जीवन के अंतिम क्षणों तक संघर्ष करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल सभी को पता है। समाजवादी दल में जाने से लेकर नयी पार्टी तक बना डाली उससे कुछ हासिल नहीं हुआ। अंततः उनकी घर वापसी हुई और आज वह राजस्थान के राज्यपाल है। कई और राज्यों में उदाहरण मौजूद हैं। जिन्हें भी देखना चाहिये।

    सुप्रीम कोर्ट में 29 अक्टूबर से सुनवाई शुरू हो रही है। अगर नियत समय पर सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या विवाद पर उचित फैसला आ गया तब तोगड़िया की राजनीति का क्या हश्र होगा, इस पर भी विचार करने में काफी जल्दबाजी होगी। इसलिय तोगड़िया जैसे लोगों की राजनीति को महत्व देने की आवश्यकता नहीं है और न ही दबाव में आने की। बस इस बात की सावधानी रखने की आवश्यकता है कि यह लोग साजिशन किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर किसी बड़ी को कराकर देश व प्रदेश का सांप्रदायिक व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण न बिगाड़ दें । साजिशों को नाकाम करने के लिये संघ को विहिप को अपने अंदर के संगठन पर भी नजर रखनी पड़ेगी। कारण यह है कि स्वर्थी राजनीति के युग में सब चलता है और हिंदू समाज ऐसे ही स्वार्थी लोगों के कारण विभाजित व खंडित तथा बार -बार गुलाम हो जाता है।

    अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया प्रवीण तोगड़िया के नई पार्टी बनाने का ऐलान करने पर जो कड़ा ऐतराज जताया है ,बस वही सही है। महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि उनका यह कदम हिंदुआंे को बांटने की साजिश है। उनका कहना है कि क्या तोगड़िया भारत में मुसलमानों का शासन फिर से चाहते हैं? नरेंद्र गिरि जी की बातों में विश्वास किया जा सकता है। आज हिंदू समाज को तोगड़िया जैसे राजनेताओं से भी बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। यह संघ व विहिप को अंदर से खोखला करने की साजिश भारत विरोधी ताकतों से मिलकर कर रहे हैं।

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading