मुंबई, 03 नवंबर 2018: अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि स्वास्य और फिटनेस उनके और उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। करीना वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए घर के भीतर ही व्यायाम करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने कहा, मैं अपने आसपास के माहौल और पर्यावरण को लेकर बहुत जागरूक हूं। एक मां होने के नाते, मैं घर को साफ रखने को लेकर सचेत हूं। स्वास्य और फिटनेस मेरे और मेरे परिवार की पहली प्राथमिकता है।







