Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    ओम प्रकाश राजभर एनडीए के राजनीतिक जमूरे: बहुजन विजय पार्टी

    By November 5, 2018 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    लखनऊ, 05 नवंबर 2018: विपक्षी दल मोर्चा संयोजक व बहुजन विजय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर को एनडीए का राजनीतिक जमूरा बताते हुए उनसे मंत्री पद से त्यागपत्र देने की मांग की है। उन्होंने आज संवाददाताओं से कहा कि राजभर अब बड़े नेता हो चुके हैं तथा उन्हें किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। वे डर-डर कर राजनीति करना छोड़ें तथा तत्काल मंत्रिमण्डल से इस्तीफा देकर विपक्षी एकता को मजबूत करें।
    केशव चन्द्र ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर स्वयं के साथ अत्याचार कर रहे हैं क्योंकि उनका विद्रोही स्वभाव सत्ता दल के बजाय विपक्षी दल के नेता से मेल खाता है। सत्ता में रहकर भी वे जब घुटन महसूस कर रहे हैं तो उनके जैसे तेज-तर्रार नेता को सत्ता में एक क्षण भी रहना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि राजभर की वजह से एनडीए गठबंधन में अन्य पार्टियों का जुड़ना कठिन हो गया है। राजभर की पार्टी के बाद अबतक यूपी की कोई नई पार्टी एनडीए से अगर नहीं जुड़ सकी तो इसकी वजह राजभर हैं।
    बीवीपी अध्यक्ष ने कहा कि राजभर का राज अब किसी से छुपा नहीं है। एनडीए को अगर सबसे अधिक खतरा है तो राजभर की पार्टी से क्योंकि राजभर से जुड़कर एनडीए का फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है। अपने नित-नये उटपटांग बयानों से पहले से ही संकटग्रस्त चल रही भाजपा के लिए और भी अधिक संकट की स्थिति पैदा करने वाले राजभर के कारण भाजपा के सामने सांप-छछुंदर की स्थिति पैदा हो गई है।

    #बहुजन विजय पार्टी

    Keep Reading

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    सोनिया गांधी का समर्पण और आज की कुर्सी-लोलुप सियासत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    June 11, 2026
    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    June 11, 2026
    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    June 11, 2026
    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    June 11, 2026
    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading