लखनऊ, 05 नवंबर 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर संविदाकर्मियों को सुविधा प्रदान करने तथा उनका भुगतान समय से कराने के लिए उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा बनाए गए वेबपोर्टल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा भी उपस्थित थे।
उप्र पावर कारपोरेशन लि. द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण, पारदर्षिता एवं संविदाकर्मियों के भुगतान हेतु एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल पर सम्बन्धित खण्ड अधिकारियों एवं आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपनी-अपनी आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से अनुबंधवार प्रत्येक भुगतान सम्बन्धी सूचनाएं अपलोड की जाएंगी। इस सम्बन्ध में आउटसोर्स एजेन्सी का दायित्व होगा कि वह अपने प्रत्येक श्रमिक का वेतन आरटीजीएस से करने, ईपीएफ एवं ईएसआई अंषदानों को जमा किए जाने तथा बीमे आदि की समस्त सूचनाएं पोर्टल में अपलोड करके भुगतान सम्बन्धी विवरण साक्ष्य के रूप में अपलोड करें तथा सम्बन्धित अधिकारी के कार्यालय में आॅनलाइन पोर्टल पर बिल बीजक भी प्रस्तुत करें।
उप्र पावर कारपोरेशन के अधीन विद्युत वितरण निगमों में आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों के माध्यम से 33/11 केवी उपकेन्द्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य कराया जाता है। इन आउटसोर्स एजेन्सी के श्रमिकों की संख्या लगभग 42 हजार है। जिनका अनुबंध खण्डीय एवं मण्डलीय स्तर पर किया जाता है। आउटसोर्स एजेन्सी द्वारा अपने श्रमिकों का समय से वेतन मजदूरी का भुगतान न करने, कम भुगतान करने एवं ईएसआई एवं ईपीएफ आदि न जमा करने आदि समस्याएं प्रबन्धन के समक्ष आ रही थी। संविदाकर्मियों को इन समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए यह पोर्टल बनवाया गया है।








1 Comment
Thanks to my father who shared with me concerning this blog,
this web site is actually amazing.