Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    भारत की यूथ व जूनियर बालक हैण्डबॉल टीम ने जीते कांस्य पदक

    By November 10, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578
    आईएचएफ ट्राफी कांटिनेंटल फेज (सेंट्रल एशिया)-2018 चैंपियनशिप
     
    लखनऊ। भारत की यूथ (अंडर-20) बालक हैण्डबॉल टीम ने बैंकाक (थाईलैंड) में गत पांच से नौ नवम्बर तक आयोजित आईएचएफ ट्राफी कांटिनेंटल फेज (सेंट्रल एशिया)-2018 चैंपियनशिप  में कांस्य पदक जीता। वहीं पहली बार इस चैंपियनशिप में आयोजित जूनियर (अंडर-18) बालक हैण्डबॉल स्पर्धा में पहली बार हिस्सा ले रही भारत की जूनियर टीम ने दिग्गजों को पछाड़ते हुए कांस्य पदक जीता।
    यूथ (अंडर-20): भारत ने थाईलैंड को 39-31 गोल से मात देकर जीता कांस्य पदक:
    भारत की यूथ बालक हैण्डबॉल टीम ने मेजबान थाईलैंड को आठ गोल के अंतर से हराते हुए 39-31 गोल से जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीता। इससे पहले भारतीय टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान ने 44-31 से मातदी। भारत ने दूसरे मैच में थाईलैंड को 38-30 गोल से हराया। तीसरे मैच में भारत को चीनी ताइपे ने 53-27 गोल से मात दी। इसके बाद खेले गए तीसरे-चौथे स्थान के लिए मैच में भारत का सामना थाईलैंड से हुआ था।
    जूनियर (अंडर-18): भारत ने कजाखिस्तान को 34-33 गोल से मात देकर जीता कांस्य पदक: 
    भारत की (अंडर-18) जूनियर बालक हैण्डबॉल टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखिस्तान को एक रोमांचक मुकाबले में एक गोल के अंतर से मात देते हुए 34-33 गोल से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत को पहले मैच मंें थाईलैंड ने 41-36 से मात दी। भारत ने अपने दूसरे मैच में कजाखिस्तान को 35-29 गोल से हराया। वहीं तीसरे मैच में चीनी ताइपे की टीम ने भारत को 42-29 गोल से मात दी। इसके बाद तीसरे-चौथे स्थान के लिए मैच में भारत का सामना कजाखिस्तान की टीम से हुआ था।
    हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव श्री आनन्देश्वर पांडेय ने बताया कि भारत की यूथ टीम ने पहली बार सेंट्रल एशिया फेज में यह सफलता अर्जित की। हालांकि टीम स्वर्ण पदक की दावेदार थी लेकिन ड्रा में मजबूत टीमों की चुनौती के सामने भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया।
    उन्होंने कहा कि पहली बार हुई अंडर-18 स्पर्धा में भारतीय लड़कों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीता। यह उपलब्धि भी काबिले तारीफ रही कि पहली बार हुई जूनियर वर्ग की स्पर्धा में भारत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने दोनों पदक विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत हैण्डबाल में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
    इस अवसर पर हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव एनएन पाण्डेय, टीम के मुख्य दलनायक व मैनेजर ठाकुर सुशील कुमार सिन्हा एवं दोनों टीम के कोच भी मौजूद थे।
    भारतीय यूथ (अंडर-20) हैण्डबॉल टीमः
    गोलकीपरः लकी (दिल्ली), अमर मणि त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश), राइट बैकः नवीन सिंह (दिल्ली), भूपिंदर (साई), सेंटर बैकः मनीष (एनएचए), सुमित (दिल्ली), राइट विंगः अंकित (हरियाणा), सुरेश कुमार (छत्तीसगढ़), लेफ्ट बैकः सुमित (साई), कीर्ति (दिल्ली), पिवोटः शमशेर सिंह (पंजाब), याहिया खान (साई दिल्ली), लेफ्ट विंगः अमित शर्मा (साई), करन सिंह शेखावत (राजस्थान), कोचः प्रियदीप सिंह (राजस्थान)
    भारतीय जूनियर (अंडर-18) हैण्डबॉल टीमः
    गोलकीपरः अमन मलिक (दिल्ली), दिनेश (साई गुजरात), राइट बैकः लोकेश अहलावत (साई दिल्ली), मान सिंह शेखावत (राजस्थान), सेंटर बैकः आमिर हुसैन (तेलंगाना), बिप्लव बिस्वाल (साई दिल्ली), राइट विंगः मोहित (एनएचए), श्रेयश सुदेश मलाप (महाराष्ट्र), लेफ्ट बैकः सुमित (साई गुजरात), अमित (एनएचए), पिवोटः नदीम कुरैशी (झारखंड), लेफ्ट विंगः मिथुल (चंडीगढ़), एम.गौतम (छत्तीसगढ़), कोचेजः प्रवीन सिंह (गुजरात), मुकेश राठौड़ (मध्य प्रदेश)।

    Keep Reading

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading