Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    एक दिन की आतिशबाजी हमेशा की परेशानी

    By November 14, 2018Updated:November 14, 2018 Current Issues 1 Comment4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 622
    पंकज चतुर्वेदी
    सुप्रीम कोर्ट ने जब आतिशबाजी चलाने के कायदे-कानून तय किए थे, तभी पता चल गया था कि इसकी धज्जियां उड़ेंगी ही। लेकिन धन-समृद्धि की देवी लक्ष्मी को अपने घर आमंत्रित कर जब दिल्ली और उसके आसपास के दो सौ किलोमीटर के दायरे में रहने वाले तीन करोड़ से ज्यादा लोग जब अगली सुबह उठे, तो घने दमघोंटू धुएं की गहरी चादर चारों ओर छाई थी। दीपावली की अगली सुबह केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी करके दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता एक्यूआई (एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स) को 329 मापा, जो बहुत घातक स्तर का माना जाता है।
    सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी ऐंड वेदर फॉरकास्टिंग ऐंड रिसर्च यानी सफर का कहना था कि दिल्ली-एनसीआर के हालात एक्यूआई के मापदंड से कहीं अधिक खराब हैं। यह बात इसलिए भी सच लगती है, क्योंकि मध्य दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के करीब, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के पास और दिल्ली की सीमा से सटे आनंद विहार पर हवा की गुणवत्ता थी 999, यानी आपातकाल से भी कई गुना ज्यादा। चाणक्यपुरी जैसे हरियाली वाले इलाके की हवा 459 स्तर पर जहरीली थी।
    आतिशबाजी चलाने वालों ने कानून व सुप्रीम कोर्ट की परवाह नहीं की और पूरे देश में हवा इतनी जहर हो गई कि 68 करोड़ लोगों की जिंदगी तीन साल कम हो गई। अकेले दिल्ली में 300 से ज्यादा जगहों पर आग लगी। पूरे देश में आतिशबाजी के कारण लगी आग की घटनाओं की संख्या हजारों में है। इसका आंकड़ा रखने की कोई व्यवस्था ही नहीं है कि कितने लोग आतिशबाजी के धुएं से हुई घुटन के कारण अस्पताल गए। अब राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के जिलों के हालात यह हैं कि कानूनन सरकारी सलाह जारी की जाती सकती है कि जरूरी न हो, तो घर से न निकलें।
    फेफड़ों को जहर से भरकर अस्थमा व कैंसर जैसी बीमारी देने वाले पीएम यानी पार्टिक्युलेट मैटर अर्थात हवा में मौजूद छोटे कणों की निर्धारित सीमा 60 से 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर है, जबकि दीपावली से पहले ही यह सीमा 900 के पार तक हो गई थी। ठीक यही हाल न केवल देश के अन्य महानगरों के हैं, बल्कि प्रदेशों की राजधानी व मंझोले शहरों के भी हैं। चूंकि हरियाणा-पंजाब में खेतों में पराली जल ही रही है, साथ ही हर जगह विकास के नाम पर हो रहे अनियोजित निर्माण, धूल के कारण हवा को दूषित कर रहे हैं, तिस पर मौसम का मिजाज।
    सनद रहे कि पटाखे जलाने से निकले धुएं में सल्फर डाई-ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाई-ऑक्साइड, कार्बन मोनो-ऑक्साइड, शीशा, आर्सेनिक, बेंजीन, अमोनिया जैसे कई जहर सांसों के जरिए शरीर में घुलते हैं। इनका कुप्रभाव परिवेश में मौजूद पशु-पक्षियों पर भी होता है। यही नहीं, इससे उपजा करोड़ों टन कचरे का निपटान भी बड़ी समस्या है। यदि इसे जलाया जाए, तो भयानक वायु प्रदूषण होता है। यदि इसके कागज वाले हिस्से को रिसाइकिल किया जाए, तो भी जहर घर, प्रकृति में आता है। और यदि इसे डंपिंग में यूं ही पड़ा रहने दिया जाए, तो इसके विषैले कण जमीन में जज्ब होकर भूजल व जमीन को स्थाई व लाइलाज स्तर पर जहरीला कर देते हैं।
    आतिशबाजी से उपजे शोर के घातक परिणाम तो हर साल बच्चे, बूढ़े व बीमार लोग भुगतते ही हैं। दिल्ली के दिलशाद गार्डन में मानसिक रोगों को बड़ा चिकित्सालय है। यह निर्देश है कि यहां दिन में 50 और रात में 40 डेसीबल से ज्यादा का शोर न हो। लेकिन यह आंकड़ा सरकारी मॉनिटरिंग एजेंसी का है कि दीपावली के पहले से यहां शोर का स्तर 83 से 105 डेसीबल के बीच था। दिल्ली के अन्य इलाकों में तो यह 175 डेसीबल तक को पार गया है।
    हालात बता रहे हैं कि यदि सब कुछ ऐसा ही चलता रहा, तो दिल्ली राजधानी क्षेत्र धीरे-धीरे मौत के भंवर में बदलने लग सकता है। इससे कोई भी नहीं बच पाएगा। बड़े-बड़े अस्पताल हों या सरकारी चिकित्सालय, दीपावली की रात से जिस तरह मरीजों से भरे हुए हैं, यह चेतावनी है कि कुछ देर का पाखंड मानवता के लिए खतरा बनता जा रहा है और कानून का पालन न करके हम अपनी मौत खुद ही बुला रहे हैं।एक दिन की आतिशबाजी हमेशा की परेशानियां

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    1 Comment

    1. Ellis on January 12, 2019 9:59 pm

      This is very important while you could potentially injure yourself
      badly whenever you attempt to force the extra weight up using other muscle groups.
      Most fitness organizations and agencies recommend a half-hour of moderately intense
      exercise on five or even more days a week. In our modern society it could be hard for one to find time for exercise.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading