Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अनियोजित विकास से बिगड़ा संतुलन

    By November 27, 2018 Current Issues 38 Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,402

    पंकज चतुर्वेदी

    दीपावली के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित 20 महानगरों में से 14 भारत के हैं और उनमें दिल्ली शीर्ष पर है। यदि गंभीरता से इस बात का आकलन करें तो स्पष्ट होता है कि जिन शहरों में विभिन्न कारणों से पलायन कर आने वालों की संख्या बढ़ी और इसके चलते उनका अनियोजित विकास हुआ, वहां के हवा-पानी में ज्यादा जहर पाया जा रहा है। असल में पर्यावरण को हो रहे नुकसान का मूल कारण अनियोजित शहरीकरण है। बीते दो दशकों के दौरान यह प्रवृत्ति पूरे देश में बढ़ी कि लोगों ने जिला मुख्यालय या कस्बों की सीमा से सटे खेतों पर अवैध कालोनियां काट लीं। इसके बाद जहां कहीं सड़कें बनीं, उसके आसपास के खेत, जंगल, तालाब को वैध या अवैध तरीके से कंक्रीट के जंगल में बदल दिया गया।

    यह दुखद है कि आज विकास का अर्थ विस्तार हो गया है। विस्तार-शहर के आकार का, सड़क का, भवन का आदि-आदि, लेकिन बारीकी से देखें तो यह विस्तार या विकास प्राकृतिक संरचनाओं जैसे कि धरती, नदी या तालाब, पहाड़ और पेड़, जीव-जंतु आदि के नैसर्गिक स्थान को घटा कर किया जाता है। नदी के पाट को घटाकर बने रिवर फ्रंट हों या तालाब को मिट्टी से भरकर बनाई गई कालोनियां, तात्कालिक रूप से तो सुख देती हैं, लेकिन प्रकृति के विपरीत जाना इंसान के लिए संभव नहीं है और उसके दुष्परिणाम कुछ ही दिनों में सामने आ जाते हैं। जैसे कि पीने के जल का संकट, बरसात में जलभराव, आबादी और यातायात बढ़ने से उपजने वाले प्राण वायु का जहरीला होना आदि।
    देश के अधिकांश उभरते शहर अब सड़कों के दोनों ओर बेतरतीब बढ़ते जा रहे हैं। न तो वहां सार्वजनिक परिवहन है, ना ही सुरक्षा, ना ही बिजली-पानी की न्यूनतम मांग। असल में देश में बढ़े कालेधन को जब बैंक या घर में रखना जटिल होने लगा तो जमीन में निवेश का सहारा लिया जाने लगा। इससे खेत की कीमतें बढ़ीं, खेती की लागत भी बढ़ी और किसानी लाभ का काम नहीं रहा गया। पारंपरिक शिल्प और रोजगार को त्यागने वालों का सहारा शहर बने और उससे वहां का अनियोजित और बगैर दूरगामी सोच के विस्तार का आत्मघाती कदम उभरा।
    साल दर साल बढ़ता जलवायु परिवर्तन का प्रभाव और उसके कारण मौसम की अनियमितता, गांव-गांव तक फैल रहा जल-संकट का साया, बीमारियों के कारण पट रहे अस्पताल ऐसे कई मसले हैं जो आम लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक बना रहे हैं। कहीं कोई नदी, तालाब के संरक्षण की बात कर रहा है तो कहीं पेड़ लगाकर धरती को बचाने का संकल्प, जंगल और वहां के बाशिंदे जानवरों को बचाने के लिए भी सरकार तथा समाज प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारत जैसे विकासशील व्यवस्था वाले देश में पर्यावरण का सबसे बड़ा संकट तेजी से विस्तारित होता ‘शहरीकरण’ एक समग्र विषय के तौर लगभग उपेक्षित है। असल में देखें तो संकट जंगल का हो या फिर स्वच्छ वायु का या फिर पानी का, सभी के मूल में विकास की वह अवधारणा है जिससे शहररूपी सुरसा सतत विस्तार कर रही है और उसकी चपेट में आ रही है प्रकृति और नैसर्गिकता।
    हमारे देश में संस्कृति, मानवता और बसावट का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। सदियों से नदियों की अविरल धारा और उसके तट पर मानव जीवन फलता-फूलता रहा है। बीते कुछ दशकों में विकास की ऐसी धारा बही कि नदी की धारा आबादी के बीच आ गई और आबादी की धारा को जहां जगह मिली वहां बस गई। और यही कारण है कि हर साल कस्बे नगर बन रहे हैं और नगर महानगर। बेहतर रोजगार, आधुनिक जनसुविधाएं और उज्ज्वल भविष्य की लालसा में अपने पुश्तैनी घर-बार छोड़ कर शहर की चकाचौंध की ओर पलायन करने की बढ़ती प्रवृत्ति का परिणाम है कि देश में एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की संख्या 302 हो गई है, जबकि 1971 में ऐसे शहर मात्र 151 थे। यही हाल दस लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की है। इसकी संख्या गत दो दशकों में दोगुनी होकर 16 हो गई है। पांच से 10 लाख आबादी वाले शहर 1971 में मात्र नौ थे, जो आज बढ़कर 50 हो गए हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आज देश की कुल आबादी का 8.50 प्रतिशत हिस्सा देश के 26 महानगरों में रह रहा है।
    विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट बताती है कि आने वाले 20-25 सालों में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की संख्या 60 से अधिक हो जाएगी जिनका देश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान 70 प्रतिशत होगा। एक बात और बेहद चौंकाने वाली है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या शहरों में रहने वाले गरीबों के बराबर ही है। यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, यानी यह डर गलत नहीं होगा कि कहीं भारत आने वाली सदी में ‘अरबन स्लम’ या शहरी मलिन बस्तियों में तब्दील ना हो जाए।
    शहर के लिए सड़क चाहिए, बिजली चाहिए, मकान चाहिए, दफ्तर चाहिए, इन सबके लिए या तो खेत होम हो रहे हैं या फिर जंगल। निर्माण कार्य के लिए नदियों के प्रवाह में व्यवधान डालकर रेत निकाली जाती है तो चूने के पहाड़ खोदकर सीमेंट बनाने की सामग्री। इसके कारण प्रकृति को हो रहे नुकसान की भरपाई संभव ही नहीं है। जंगल को हजम करने की चाल में पेड़, जंगली जानवर, पारंपरिक जल स्नोत सभी कुछ नष्ट हो रहे हैं। यह वह नुकसान है जिसका हर्जाना संभव नहीं है। शहरीकरण यानी रफ्तार, रफ्तार का मतलब है वाहन, और वाहन हैं कि विदेशी मुद्रा भंडार से खरीदे गए ईंधन को पी रहे हैं और बदले में दे रहे हैं दूषित वायु। शहर को ज्यादा बिजली चाहिए यानी ज्यादा कोयला जलेगा, ज्यादा परमाणु संयंत्र लगेंगे।
    शहर का मतलब है औद्योगिकीकरण। और अनियोजित कारखानों की स्थापना का परिणाम है कि हमारी लगभग सभी नदियां अब जहरीली हो चुकी हैं। नदी थी खेती के लिए, मछली के लिए, दैनिक कार्यो के लिए, ना कि उसमें गंदगी बहाने के लिए। गांवों के कस्बे, कस्बों के शहर और शहरों के महानगर में बदलने की होड़ एक ऐसी मृग मरीचिका की लिप्सा में लगी है, जिसकी असलियत कुछ देर से खुलती है। दूर से जो जगह रोजगार, सफाई, सुरक्षा, बिजली, सड़क के सुख का केंद्र होते हैं, असल में वहां सांस लेना भी गुनाह लगता है।
    शहरों की घनी आबादी संक्रामक रोगों के प्रसार का आसान जरिया होती है, यहां दूषित पानी या हवा भीतर ही भीतर इंसान को खाती रहती है। देश के सभी बड़े शहर इन दिनों कूड़े को निबटाने की समस्या से जूझ रहे हैं। कूड़े को एकत्र करना और फिर उसका शमन करना, एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। एक बार फिर अनियोजित शहरीकरण से उपज रहे कचरे की मार पर्यावरण पर ही पड़ रही है।
    शहर केवल पर्यावरण प्रदूषण ही नहीं, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रदूषण की भी गंभीर समस्या उपजा रहे हैं। लोग अपनों से, मानवीय संवेदनाओं से, अपनी लोक परंपराओं और मान्यताओं से कट रहे हैं। इसकी जगह उनका झुकाव आधुनिक किस्म के बाबाओं-फकीरों, देवताओं और पंथों में बढ़ रहा है, जो अलग किस्म के अंधविश्वास और रूढ़ियों के कारक हैं।
    तो क्या लोग गांव में ही रहें? क्या विकास की उम्मीद न करें? ऐसे कई सवाल अंधाधुंध शहरीकरण में अपनी पूंजी को हर दिन कई गुना होते देखने वाले कर सकते हैं। असल में हमें अपने विकास की अवधारणा को ही बदलना होगा-पक्की सड़क, अंग्रेजी दवाई, स्थानीय भाषा को छोड़कर अंग्रेजी का प्रयोग, भोजन और कपड़े का पाश्चात्यीकरण असल में विकास नहीं है। यदि कोई चमड़े का काम करने वाला है, वह अपने काम को वैज्ञानिक तरीके से करना सीखता है, अपने श्रम की वास्तविक कीमत वसूलने के प्रति जागरूक होता है, अपने समान सामाजिक अधिकार के प्रति सचेत हो जाता है तो जरूरी नहीं है कि वह गांव में अपने हाथ के काम को छोड़कर शहर में चपरासी या दैनिक मजदूर की नौकरी कर संकरी गलियों की गंदी झुग्गियों में रहे। इंसान की क्षमता, जरूरत और योग्यता के अनुरूप उसे अपने मूल स्थान पर अपने सामाजिक सरोकारों के साथ जीवनयापन का हक मिले, यदि विकास के प्रतिमान ऐसे होंगे तो शहर की ओर लोगों का पलायन रुकेगा। इससे हमारी धरती को कुछ राहत मिलेगी।

    Keep Reading

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    38 Comments

    1. Booker on December 1, 2018 11:05 pm

      Superb, what a blog it is! This weblog presents useful facts to
      us, keep it up.

      Reply
    2. Anderson on December 24, 2018 6:59 pm

      I’m gone to convey my little brother, that he should
      also pay a quick visit this website on regular basis to obtain updated from hottest news.

      Reply
    3. Jessie on January 2, 2019 2:38 pm

      It’s an awesome piece of writing in support of
      all the web viewers; they will get benefit from it I am sure.

      Reply
    4. Christin on January 2, 2019 5:50 pm

      Hello excellent website! Does running a blog
      like this take a massive amount work? I have very
      little knowledge of coding however I had been hoping to start my own blog in the near future.
      Anyway, should you have any suggestions or tips for new blog owners please
      share. I know this is off topic nevertheless I just needed to ask.
      Thank you!

      Reply
    5. Andy on January 2, 2019 6:35 pm

      I have fun with, lead to I discovered just what I used to be taking a look for.
      You’ve ended my four day lengthy hunt! God Bless you man. Have a great
      day. Bye

      Reply
    6. Alberto on January 6, 2019 11:03 am

      great submit, very informative. I’m wondering
      why the other experts of this sector do not notice this.
      You should proceed your writing. I am sure, you have a huge readers’ base already!

      Reply
    7. Celeste on January 6, 2019 11:25 am

      It’s an remarkable post for all the online people; they will
      get advantage from it I am sure.

      Reply
    8. Aileen on January 7, 2019 4:34 am

      Hello, of course this article is truly fastidious and I
      have learned lot of things from it concerning blogging. thanks.

      Reply
    9. Adela on January 7, 2019 12:20 pm

      wonderful issues altogether, you just received a brand new reader.
      What would you recommend in regards to your post that you simply made a few days ago?

      Any certain?

      Reply
    10. Wilfredo on January 7, 2019 3:21 pm

      Thank you for every other informative website. Where else could
      I get that type of info written in such a perfect way? I have
      a venture that I am just now working on, and
      I have been at the glance out for such information.

      Reply
    11. https://wiki.hvacrealm.com/index.php?title=Make_Standby_Time_With_The_Web_To_Speak on January 16, 2019 5:43 am

      I know this site gives quality depending articles and extra information, is there any other web page which presents such stuff in quality?

      Reply
    12. hotmail.net.co on February 10, 2020 4:27 pm

      We’re a gaggle оf volunteers and starting ɑ brand new scheme іn our community.
      Уour site offered uѕ ԝith valuable info tօ wοrk on. You’ѵe done an impressive activity аnd our еntire neighborhood mіght Ƅe thankful to you.

      Reply
    13. Antione Goodlow on December 29, 2020 5:53 pm

      Great post.|

      Reply
    14. Chadwick Dobis on January 1, 2021 11:21 pm

      I’ll right away take hold of your rss feed as I can not to find your e-mail subscription link or newsletter service. Do you’ve any? Please allow me know so that I may subscribe. Thanks.|

      Reply
    15. Amal Valado on January 2, 2021 7:39 am

      Hello, Neat post. There is a problem along with your site in internet explorer, might check this? IE nonetheless is the market leader and a big portion of other folks will leave out your excellent writing due to this problem.|

      Reply
    16. Shante Behar on January 4, 2021 4:27 pm

      Excellent, what a weblog it is! This blog presents valuable information to us, keep it up.|

      Reply
    17. Bob Haldeman on January 5, 2021 12:44 pm

      May I simply just say what a comfort to discover somebody who actually understands what they’re discussing on the internet. You definitely know how to bring a problem to light and make it important. More and more people have to check this out and understand this side of the story. I can’t believe you are not more popular because you certainly possess the gift.|

      Reply
    18. Katie Wydo on January 6, 2021 2:06 am

      I know this if off topic but I’m looking into starting my own weblog and was wondering what all is needed to get setup? I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty penny? I’m not very web smart so I’m not 100 certain. Any recommendations or advice would be greatly appreciated. Appreciate it|

      Reply
    19. Oren Cadman on January 6, 2021 11:28 am

      great post, very informative. I ponder why the opposite experts of this sector do not realize this. You should continue your writing. I am sure, you have a great readers’ base already!|

      Reply
    20. Wonda Mahall on January 7, 2021 8:56 am

      Thanks in favor of sharing such a pleasant thought, post is nice, thats why i have read it fully|

      Reply
    21. Nannie Weatherman on January 8, 2021 10:21 am

      This design is incredible! You definitely know how to keep a reader entertained. Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog (well, almost…HaHa!) Wonderful job. I really loved what you had to say, and more than that, how you presented it. Too cool!|

      Reply
    22. Jacques Koscielak on January 12, 2021 11:48 am

      My brother suggested I might like this website. He was entirely right. This post truly made my day. You cann’t imagine just how much time I had spent for this info! Thanks!|

      Reply
    23. Craig Fecteau on January 15, 2021 6:46 pm

      Hmm it looks like your website ate my first comment (it was super long) so I guess I’ll just sum it up what I had written and say, I’m thoroughly enjoying your blog. I too am an aspiring blog blogger but I’m still new to everything. Do you have any helpful hints for first-time blog writers? I’d really appreciate it.|

      Reply
    24. Sol Maller on January 16, 2021 6:14 am

      Superb, what a web site it is! This website presents useful facts to us, keep it up.|

      Reply
    25. Delma Mirra on January 17, 2021 2:42 pm

      I like the valuable information you provide in your articles. I’ll bookmark your weblog and check again here frequently. I’m quite certain I will learn a lot of new stuff right here! Good luck for the next!|

      Reply
    26. windows loader jak on January 19, 2021 4:48 pm

      If you are going for best contents like I do, only pay a visit this site everyday as it presents feature contents, thanks|

      Reply
    27. windows activate guest user on January 20, 2021 5:57 am

      Hello, its pleasant post concerning media print, we all be familiar with media is a wonderful source of data.|

      Reply
    28. windows loader advanced options on January 22, 2021 4:17 am

      I love reading through an article that will make men and women think. Also, thanks for allowing for me to comment!|

      Reply
    29. Doug Hennen on February 4, 2021 5:10 pm

      Hi, I think your site could be having browser compatibility issues. Whenever I take a look at your web site in Safari, it looks fine but when opening in Internet Explorer, it has some overlapping issues. I simply wanted to give you a quick heads up! Besides that, excellent blog!|

      Reply
    30. Bobbie Kinkella on February 6, 2021 1:21 pm

      I am really impressed together with your writing abilities and also with the layout for your weblog. Is that this a paid topic or did you customize it yourself? Either way stay up the excellent high quality writing, it’s uncommon to peer a great weblog like this one today..|

      Reply
    31. Brianna Bajorek on February 15, 2021 11:13 am

      Thanks for the good writeup. It in truth was a enjoyment account it. Glance complicated to more added agreeable from you! However, how can we keep in touch?|

      Reply
    32. Jerold Eldib on February 26, 2021 9:57 am

      Thanks for any other great post. The place else could anyone get that type of information in such an ideal method of writing? I have a presentation next week, and I’m on the look for such information.|

      Reply
    33. Trula Fahrenwald on March 17, 2021 12:20 pm

      Hello There. I found your blog the use of msn. This is a really neatly written article. I’ll make sure to bookmark it and come back to read more of your helpful information. Thanks for the post. I will certainly return.|

      Reply
    34. Ethyl Argubright on May 31, 2021 4:50 pm

      Hey there, You’ve performed a fantastic job. I will definitely digg it and in my view suggest to my friends. I am confident they’ll be benefited from this site.|

      Reply
    35. Gino Schain on September 8, 2021 11:58 pm

      Hi there, I read your new stuff like every week. Your humoristic style is witty, keep doing what you’re doing!|

      Reply
    36. Kiesha Dama on September 11, 2021 10:07 pm

      I am actually thankful to the holder of this site who has shared this wonderful post at at this place.|

      Reply
    37. Bernardo Chhim on September 15, 2021 4:02 am

      Hello! I understand this is kind of off-topic however I had to ask. Does building a well-established blog such as yours take a lot of work? I’m completely new to running a blog but I do write in my journal every day. I’d like to start a blog so I will be able to share my own experience and thoughts online. Please let me know if you have any kind of suggestions or tips for brand new aspiring bloggers. Thankyou!|

      Reply
    38. Steven Napoletano on September 16, 2021 7:40 pm

      When I initially commented I appear to have clicked on the -Notify me when new comments are added- checkbox and from now on each time a comment is added I receive 4 emails with the exact same comment. Is there an easy method you can remove me from that service? Appreciate it!|

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading