पटना, 27 नवंबर 2018: को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद की कैंपेनिंग टीम ने पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में प्रचार-प्रसार किया। पटना कॉलेज और दरभंगा हाउस मे अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत कुमार, संयुक्त सचिव प्रत्याशी शौकत अली और काउंसलर प्रत्याशी नीरज कुमार, सायंस कॉलेज मे प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मंदीप कुमार गुप्ता, पटना लॉ कॉलेज मे काउंसलर प्रत्याशी राहिल महताब, बीएन कॉलेज मे महासचिव प्रत्याशी रौशन कुमार, मगध महिला कॉलेज मे छात्र परिषद के प्रधान महासचिव आजाद चांद और प्रदेश महासचिव प्रिया राज, पटना वीमेंस कॉलेज मे प्रदेश अध्यक्ष गौतम आनंद और उपाध्यक्ष प्रत्याशी मानसी सिन्हा के नेतृत्व मे आज दिनभर कैंपेनिग की गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओ का भरपूर समर्थन मिला, साथ ही सेंट्रल पैनल के सभी प्रत्याशी विभिन्न कॉलेजो मे जाकर संगठन द्वारा छात्र हित मे किए जा रहे कार्य और 3 वर्षों के संघर्ष पर वोट मांग रहे है। सेंट्रल पैनल के सभी प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि हमारा संगठन पिछले बार भी संघर्ष के बल पर पैनल का एक सीट और कॉलेज काउंसलर के कई पदो पर चुनाव जीती थी और इस बार भी धन बल को हराकर हमलोग का संघर्षशील पैनल जितेगा। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम मे बरसाती मेंढक की तरह कई संगठन मैदान मे आ गए है जिनका छात्रों से कोई लेना देना नही है।






