भोपाल, 29 नवंबर 2018: मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बीपीपी अध्यक्ष नरेश यादव ने मध्यप्रदेश की जनता के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय पंचायत पार्टी प्रदेश के मतदाताओं जिन्होंने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया या जो इससे वंछित रह गए, सभी के प्रति अपना आभार प्रकट करती है।
उन्होंने कहा कि हम इन विधानसभा चुनावों में जीतें या हारे, यह अधिक मायने नहीं रखता क्योंकि पार्टी का गठन सत्ता के मकसद से नहीं बल्कि जन सेवा की धारणा के साथ हुआ है। हम प्रदेश की जनता को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमारी पार्टी अगले पांच वर्षों तक जन-जन की सेवा में तत्परता से डटे रहने के लिए निश्चित रूप से प्रतिबद्ध है। प्र
उन्होंने कहा कि देश का कोई भी जन मानस अपनी किसी भी समस्या के मद्देनजर हमारे टोल फ्री नंबर 18001001010 या पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साध सकता है। हम अपनी पूर्ण शक्ति के साथ उनकी समस्या के निवारण के लिए निरंतर उपलब्ध हैं।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/election-madhya-pradesh-janta-ke-prati-abhaar/







