Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सर्वेक्षणः क्या निषेध कानून वास्तव में बिहार राज्य में जन कल्याण को बेहतर कर रहा है?

    By December 2, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 703

    पटना, 22 नवंबर 2018: बिहार सरकार द्वारा राज्य में अप्रैल 2016 से अल्कोहल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के तीन साल पूरे होने के मद्देनजर जनमत प्लेटफाॅर्म ‘जन की बात’ ने आज एक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी की है। सर्वेक्षण के दौरान 65.71 प्रतिशत प्रतिभागियों का मानना था कि राज्य सरकार और कानून प्रवर्तन प्राधिकारी अल्कोहल निषेध को लागू करने में विफल रहे और 12.44 प्रतिशत प्रतिभागियों ने इस निषेध का पुरजोर विरोध किया।

    यह सर्वेक्षण बिहार के सात जिलों – समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, बेगूसराय, पटना और दरभंगा- के 3,500 प्रतिभागियों के बीच किया गया। इसका उद्देश्य मौजूदा निषेध कानून पर आम लोगों की राय जानना और लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव का आकलन करना है।

    Image result for bihar alcohol ban

    इस सर्वेक्षण के अन्य दिलचस्प खुलासे इस प्रकार हैंः

    • एक तिहाई प्रतिभागियों का मानना था कि यह लोकप्रिय निषेध कानून अगले चुनाव में नीतीश कुमार सरकार पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा।
    • 58.72 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि वे नीतीश कुमार सरकार से नाखुश हैं।

    यहां तक कि जो लोग शराबबंदी को एक सकारात्मक पहल मानते हैं उन्होंने भी प्रतिबंध के कार्यान्वयन में गंभीर खामियों को लेकर स्पष्ट तौर पर असंतोष जताया कि इन खामियों के कारण पूरी पहल निष्प्रभावी हो गई है।

    स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान बार-बार उभरने वाला संदेश यह था कि शराबबंदी प्रभावी नहीं दिख रही है। सर्वेक्षण में जोर देकर कहा गया है कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद गरीब और कमजोर तबकों के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति कहीं अधिक बदतर हुई है। राज्य में शराब तस्करी बेधड़क चल रही है और घूसखोरी एवं भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी आई है।

    file photo

    इस निषेध के कारण कई लोगों को अपनी वैध नौकरियां गंवानी पड़ी और अपने परिवारों को भारी कर्ज बोझ से बचाने के लिए युवाओं और महिलाओं द्वारा शराब की अवैध बिक्री बढ़ रही है। पर्याप्त नैतिक और सामाजिक शिक्षा के अभाव में युवा पीढ़ी बोतल के बदले सस्ती नशा करने लगी है जिससे लत की समस्या कई गुना बढ़ गई है जबकि शराबबंदी का उद्देश्य इसे दूर करना था।

    जन की बात के संस्थापक एवं सीईओ प्रदीप भंडारी ने इस सर्वेक्षण के नतीजों पर बोलते हुए कहा, ‘बिहार में शराबबंदी की नीति ने शराब को काफी महंगा कर दिया और इससे शराब की एक काली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला विशेष तौर पर बच्चों द्वारा इसके अवैध कारोबार के संदर्भ में। मध्यावधि में यह मुद्दा राजनीतिक तौर पर भी उठाया जा सकता है। जबकि विनियमन के लिए नीतिगत कदम एक बेहतर राजनीतिक विकल्प हो सकता है।’

    #‘जन की बात

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading