ऋतु सिंह ए.आ.टी.ओ व अर्चना जैन को मिला शख्सियत ए लखनऊ सम्मान
लखनऊ, 4 दिसम्बर 2018: लखनऊ महोत्सव के मुख्य सांस्कृृतिक पण्डाल में चल रहे 24वें युवा महोत्सव में आज मंगलवार फोक गु्रप डांस, आरती थाल और कबाड़ से जुगााड़ प्रतियोगिता में बच्चों व युवाओं ने नृृत्य के साथ बौद्धिक प्रतिभा प्रदर्शित की।
24वें युवा महोत्सव में आज ऋतु सिंह ए.आ.टी.ओ परिवाहन आयुक्त कार्यालय और अर्चना जैन को शख्सियत ए लखनऊ सम्मान से युवा महोत्सव के संयोजक मयंक रंजन ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित आरती थाल प्रतियोगिता में आदित्य श्रीवास्तव, शुभ्रा दास, आदित्य मौर्या, छवि वर्मा, सोनाली कश्यप, शिवांशी साहू, तुहिना श्रवास्तव, तनुजा तिवारी ने गुलाब, गेंदा, धूप बत्ती, अगरबत्ती, दीये से आरती थाल को सजाकर लोगों को भारतीय संस्कृृति से अवगत कराते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की।
इसी प्रकार आज हुई कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में फैसल खान ने बेकार दफ्ती के डिब्बों से प्रकाश पुन्ज, वैभव सोनी ने लैम्प, कार्तिक शुक्ला ने वाॅटर हीटर बनाकर लोगों को रचनात्मक और बौद्धिक प्रतिभा का परिचय दिया।
इसी क्रम में गु्रप डांस प्रतियोगिता में सेन्ट जोसफ माॅट स्कूल के छात्रों ने केसरिया बालम, सेन्ट थाॅमस कान्वेन्ट स्कूल के छात्रों ने आज फिर, सीएमएस राजाजीपुरम के छात्रों ने म्हारो ढोलना, डीपीएस एल्डिका के छात्रों ने आजा नच ले, सीएमएस राजेन्द्र नगर के छात्रों ने वन्देमातरम् पर आकर्षक नृृत्य प्रस्तुत कर लोगों को अपनी नृृत्य प्रतिभा से परिचित कराया।
मयंक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 दिसम्बर को 24वें युवा महोत्सव कर समापन पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृृतिकों कार्यक्रमों के साथ प्रातः 11 बजे से लखनऊ महोत्सव के मुख्य सांस्कृृतिक पण्डाल में होगा।







