पटना/सुपौल, 07 दिसंबर 2018: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने सुपौल के जिला मुख्यालय, गांधी मैदान में विशाल एससी/एसटी निषाद आरक्षण रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में निषाद समाज ही डिसाइडिंग फैक्टर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोई यह साबित कर दे कि पटना के गाँधी मैदान में किसी एक जाती द्वारा ‘निषाद आरक्षण महारैला’ से बड़ी रैली कभी हुई है तो उसे 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा।
गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे निषाद समाज का हित में ही कोई फैसला लेंगे। जो भी पार्टी या गठबंधन हमारी मांगों को मानकर हमें मैक्सिमम प्रतिनिधित्व देगी हम उनके साथ गठबंधन करने की सोचेंगे। फिलहाल हम बिहार में गेम चेंजर ही भूमिका में हैं तथा कई पार्टियाँ हमारे साथ गठबंधन करने को आतुर हैं।
रैली में हेलीकॉप्टर से पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि बिहार में निषाद समाज की 21 उपजातियां हैं जो 44 सरनेम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि 14.079%(1.70 करोड़) वोट बैंक के साथ निषाद समाज 2019 के चुनाव में प्रदेश के राजनीति की दिशा-दशा तय करेगी। वीआईपी को जनता की पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कहा कि पार्टी निषाद आरक्षण सहित समाज के सारे हक़-अधिकार दिलाने के लिए पर्याप्त राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
उन्होंने कहा कि 14.079% वोट के साथ बिहार की राजनीती में हमारा वर्चस्व है तथा आगामी चुनाव में निषाद समाज ही डिसाइडिंग फैक्टर साबित होगा.सन ऑफ़ मल्लाह ने कहा कि राजनीति में जिसके पास वोट बैंक होता है वही वीआईपी होता है तथा 14.079% वोट बैंक के साथ बिहार की राजनीती में हमारा वर्चस्व है, इसलिए हमने पार्टी का नाम भी वीआईपी रखा है।







