लखनऊ, 08 दिसम्बर 2018: बीबीडी बैडमिंटन अकादमी गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित लखनऊ जिला वेटरन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के 65 वर्ष के एकल वर्ग में अरुण कक्कड़ ने इम्तियाज अहमद को 21-15, 21-14 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
महिलाओं के 40 वर्ष के एकल वर्ग में सरिता तिवारी ने निशा को 21-12, 21-15 से तथा 55 वर्ष के एकल वर्ग में कल्पना सिंह ने पूजा मिश्रा को हराकर एकल का खिताब जीता। 45 वर्ष के युगल वर्ग में सुषमा व चन्दा दत्ता ने रिचा व शिखा को 21-12, 21-16 से हराकर युगल का खिताब जीता।
मैच का उद्घाटन उप्र बैडमिंटन संघ के सचिव अरुण कक्कड़ तथा कोषाध्यक्ष डा सुधर्मा सिंह द्वारा किया गया।
बता दें कि 09 दिसम्बर को सायं 04:00 बजे मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक खेल डा.आरपी सिंह होगें।







