सेकंड रनर अंकुश भारद्वाज कोचुना गया
मुंबई, 24 दिसम्बर 2018: इंडियन आईडल सीजन 10 के ग्रैंड फिनाले विनर की घोषणा रविवार शाम एक रंगारंग कार्यक्रम में की गयी। जिसमें सलमान अली को विनर घोषित किया गया। सलमान अली को 25 लाख के चेक के साथ डैटसन कार भी गिफ्ट की गयी। वहीँ सेकंड रनर अंकुश भारद्वाज को चुना गया, जिसे 5 लाख का चेक दिया गया।
बता दें कि इंडियन आईडल के फाइनल में 5 प्रतियोगी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें अंकुश भारद्वाज, नितिन कुमार, नीलांजना और विभोर पाराशर ने अपने संगीत को पेश किया। इंडियन आईडल में मुख्य अतिथि शाहरुख खान रिक्शे पर कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा को लेकर पहुंचे। शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। वहीं सलमान अली ने खिताब जीतने के बाद सभी को बधाइयां दी और शुभकामनाओं के साथ सभी का स्वागत किया।






