Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    BJP सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता

    By July 22, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 490
    समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता श्री राजेंद्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आज राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में हुई जिसमें सदस्यता भर्ती की प्रगति और जनपद स्तर संगठन कार्य में कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की सक्रियता के बारे में भी रिपोर्ट ली गई। पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक चला था। सदस्यता भर्ती अभियान का परिणाम संतोष जनक पाया गया। प्रमुख महासचिव श्री रामगोपाल यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने सदस्यता भर्ती अभियान की सफलता के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं गांव-गांव तक गए और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाए गए। श्री यादव ने कहा कि हमारे संगठन की असली ताकत बूथ की ताकत है। राजनीति में अफवाह फैलाने का मुकाबला बूथ कार्यकर्ताओं को करना होगा।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश की राजनीति कई चुनौतियों से घिरी है। सत्ता पक्ष का विपक्ष के प्रति असहिष्णु व्यवहार है और जनता को आतंकित करने की कुचेष्टाएं हो रही हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के अन्याय के विरूद्ध बड़े आंदोलन के लिए सभी को तैयार रहने का आह्वान किया।
     बैठक में बताया गया कि समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन सितम्बर 2017 में प्रस्तावित है। इसके पूर्व जिला एवं राज्य सम्मेलन होगा।
     आज की बैठक में सर्वश्री नरेश अग्रवाल, धर्मेन्द्र यादव एवं सुरेन्द्र नागर (सभी सांसद) श्री राम गोविंद चौधरी, (नेता प्रतिपक्ष विधानसभा), श्री अहमद हसन नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद, पूर्व सांसद श्री रामजी लाल सुमन तथा पूर्वमंत्री श्री बलराम यादव, श्री राजेंद्र चौधरी, श्री अवधेश प्रसाद, श्री पारसनाथ यादव, श्री दुर्गा प्रसाद यादव, अभिषेक मिश्र, राममूर्ति वर्मा, शैलेन्द्र यादव ललई, अरविन्द सिंह गोप एवं सर्वश्री एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील यादव साजन, आनंद भदौरिया, रामवृक्ष यादव (सभी एमएलसी) आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading