Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    आजाद स्पोर्टस ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्राफी

    By December 29, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 745
    फाजिलनगर, 29 दिसम्बर 2018: मेजबान आजाद स्पोर्टस फाजिलनगर की टीम ने  14वें अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता का ख़िताब मलिक स्पोर्ट्स हरियाणा की टीम को 89 रन से हराकर जीत लिया.
    पावानगर महावीर इंटर कालेज के राज मालती स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में फाजिलनगर के विपिन चंद्रा को  मैन ऑफ द मैच के साथ पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया.
    आजाद स्पोर्टस फाजिलनगर के कप्तान जमशेद आलम ने आज खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32.5 ओवर में सभी विकेट गवांकर 229 रन का स्कोर खड़ा किया. इसमें रवि सिंह (41 रन, 30 गेंद, तीन चौके, चार छक्के), अमर चौधरी (38 रन, 22 गेंद, चार चौके, तीन छक्के), राहुल यादव (29 रन, 19 गेंद, तीन छक्के), पार्थ मिश्रा (29 रन, 22 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) के साथ प्रशांत श्रीवास्तव ने 26 तथा अयान चौधरी ने 21 रनों के योगदान दिया. मलिक स्पोर्ट्स हरियाणा से अंकुश नागर व जितेश ने दो-दो विकेट झटके जबकि नेहूल सिंह, रवि, शरद कुमार, राहुल सिंह व नावेद को एक-एक विकेट मिला.
    जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मलिक स्पोर्ट्स हरियाणा की पूरी टीम बाइस ओवर में 140 रन ही बना सकी. कप्तान अजय दहिया (33 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के), राहुल सिंह (29 रन, 46 गेंद, 3 चौके, एक छक्का)  और, परविन्द्र सिंह (20 रन, छः गेंद, पांच चौके) ने पूरी कोशिश की लेकिन टीम की हार को टाल न सके. मलिक स्पोर्ट्स हरियाणा के दो खिलाड़ी बिना खाता खोले तो दो खिलाड़ी एक-एक रन बना कर पवेलियन लौट गये. आजाद स्पोर्टस फाजिलनगर से कप्तान जमशेद आलम ने छः ओवर में 35 रन देकर और अटल विहारी राय ने पांच ओवर में 49 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए.
    विपिनचन्द्रा ने चार ओवर में दो मेडन फेंकते हुए दस रन देकर दो विकेट और अयान चौधरी ने एक विकेट लिया. विजेता आजाद स्पोर्टस को पूर्व एयर कामाडोर वीरचक्र प्राप्त अनिल कुमार सिन्हा ने एक लाख रुपये की नगद पुरस्कार व विजेता ट्राफी प्रदान किया. उप विजेता मलिक स्पोर्ट्स को साठ हजार का नगद पुरस्कार व उप विजेता ट्राफी यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव श्री आनंदेश्वर पाण्डेय और यूपीसीए की जूनियर चयन कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने संयुक्त रूप से दिया.
    फाजिलनगर के विपिनचंद्रा को मैन ऑफ द मैच का पांच हजार का पुरस्कार व ट्राफी सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यूबी मिश्र और मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार हीरो की एचीवर बाइक हीरो मोटर्स पडरौना के अजय गुप्ता व श्रीमती कंचन गुप्ता ने दी. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अटल बिहारी राय व बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार  प्रियांशु श्रीवास्तव (दोनो फाजिलनगर) को सात हजार पांच सौ व ट्रॉफी  पीके श्रीवास्तव व राजू जायसवाल ने प्रदान की.

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading