Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सफदर की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष: सफदर के बहाने

    By December 31, 2018 आर्ट एंड कल्चर 1 Comment6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 587
    एक जनवरी 2019 रंगकर्मी सफदर हाशमी की 30वीं पुण्यतिथि पर नुक्कड़ नाटक
    ‘सफदर हाशमी निसंदेह नुक्कड़ नाटक के योद्धा थे। उन्होंने अपनी स्वतंत्र कला को आकार दिया पर, पार्टी लाइन पर ज्यादा काम करना उनके लिये और कला के लिहाज से बेहतर नहीं था क्योंकि, कलाकार आजाद होता है और उसकी अपनी सामाजिक-राजनीतिक गाइड लाइन होती है। मेरी समझ से जो शायद सफदर हाशमी में नहीं थी। फिर भी, आज सफदर को याद करना कई मायनों में नुक्कड़ नाटक के वजूद और उसके स्वरूप को आत्मसात करना ही है। ’
     
    नुक्कड़ नाटकों की मौजूदा दशा और दिशा की पड़ताल 
    मौजू दौर मैं नुक्कड़ नाटकों पर बात करना केवल सफदर या देश भर मे मारे गये कलाकारों को नमन करना भर है। क्योंकि नुक्कड़ नाटक और नुक्कड़ नाटकों का आंदोलन दोनों ही इस देश में एक प्रकार से लुप्त कला प्रजाति में शामिल हो गये हैं। ऐसा नही है कि आज नुक्कड़ नाटक इस देश में समाप्त हो गया है या लोग कर नही रहे हैं,  हाँ नुक्कड़ नाटक की विधा, उसका तेवर, सब कुछ ऐसे स्वरूप में आ गया है, जो बाजारू सतही कला का द्योतक बन गया है।
    जन की आवाज, प्रतिगामी ताकतों के खिलाफ जन कला का उदघोष करने वाली जन गीतों से लैस नुक्कड़ नाटक विधा आज अपनी पहचान खो चुकी है। नुक्कड़ नाटक के नाम पर आज जो भी चल रहा है, वो केवल एक व्यावसायिक तमाशा है। इसी तमाशे के नाम पर सरकारी और गैर सरकारी लोग अपनी-अपनी जेबें भर रहे हैं। जन जागरूकता के लिए निर्धारित धन का जमकर दुरूपयोग नुक्कड़ नाटकों के नाम पर हो रहा है। जाहिर है रोड शो करने वाले लोग नुक्कड़ नाटक को एक नये सस्ते बाजारू स्वरुप में ढाल कर प्रोपोगेंडा कर रहे हैं। आज मात्र बयानबाजी, भाषणबाजी, उपदेशबाजी के लंपटई रूप को नुक्कड़ नाटक मान लिया है।
    यूँ तो भारत में नुक्कड़ नाटक आजादी से चार साल पहले सन 1943 में भारतीय जन नाट्य संघ या इंडियन पीपुल्स थिएटर (इप्टा) के गठन से अस्तित्व में आ गया था, पर भारत में इसका एक और असल आगाज सन 1967 में नक्सलबाड़ी आंदोलन के दौरान देखने को मिला। बिहार, आंध्र, बंगाल की लपट नुक्कड़ नाटक के आंदोलन से भी अछूती नहीं रही। हम कह सकते हैं आजादी के बाद सातवें दशक में नुक्कड़ नाटक इस देश में जन आवाजों की रहनुमाई, उसके प्रतिरोध-प्रतिवाद का केंद्र था।
    नुक्कड़ नाटक का ही असर था की दबंग और स्थानीय प्रशासन इसकी ताकत से थर्राने लगा था। आमजन की निराशा, छटपटाहट, दमन, शोषण, गरीबी, व्यभियार, असमानता को अपनी कला का हथियार बनाने वाला नुक्कड़ नाटक लोगों की आकांक्षाओ और अभिव्यक्ति का केंद्र बना। हम यह भी सही है, इस कला ने क्षेत्रीय स्तर पर सरकारों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पासा पलटने का भी काम किया। हालांिक, इन सारी स्थितियों और परिस्तिथियों के बीच राजनीतिक और सामाजिक बदलाव की मुहिम में जन संगठनों की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता क्योंकि, इन संगठनो ने ही नुक्कड़ नाटक को अपने आन्दोलन का हिस्सेदार बनाया और इस हिस्सेदारी का असर था कि नुक्कड़ नाटक अपनी स्वायत्तता के साथ जन आंदोलन का हथियार बना। पिछली सदी के नवें दशक तक नुक्कड़ नाटक जनता की थाती बनकर अपने चर्मोत्कर्ष पर था।
    ढाई दशक तक, हम कह सकते हैं कि नुक्कड़ नाटक अपनी गति और तेवर के साथ जनता के दुःख-दर्द का, उसके मूल्यों का, उसकी चेतना का, उसकी आकांक्ष्ज्ञाओं का वाहक रहा। कला के तथाकथित ठेकेदारों और रहनुमाओं ने यूँ तो कभी भी नुक्कड़ नाटक को तरजीह नही दी लेकिन, जब यह विधा जनता के बीच लोकप्रिय और प्रतिस्थापित हो गयी, तो यही कला के तथाकथित लम्बरदार नुक्कड कला के भी ठेकेदार बन गये और यहीं से नुक्कड़ नाटक की गति कमजोर हुई और वह खरामा-खरामा पतन की राह पर चल पड़ी। नतीजनत यह कला सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों की गोद में जाकर उनकी दास बन गयी। आज नुक्कड़ नाटक पतन के कगार पर खड़ा हुआ है, उसका सौंदर्यशास्त्र, उसका तेवर, उसकी कला, उसका रूप, उसकी मौलिकता सबकुछ ध्वस्त होकर एक तमाशा बन गयी है।
    बताने की जरूरत नहीं है, जो लोग नुक्कड़ नाटक आंदोलन की मुिहम के केंद्र में थे, वह बिक गए, असंतुलित सरकारीकरण का हिस्सा बन गये। नये दलों को उसकी पारम्परिक खूबियों को समेटते हुए तैयार ही नही किया गया। नुक्कड़ नाटकों के जानकार दलों में बंटकर अपनी अलग-अलग दिशा और धाराओं में बंट गये। ऐसा नहीं था की वे नुक्कड़ नाटक के वजूद को बचा नही सकते थे पर, उनकी कूबत, उनके विचार, उनकी आस्थाएं जन विमुख होकर थोते आदर्शों और बाज़ार की जरूरतों में सिमट गयीं। नौजवानांे, कलाकरों, संस्कृतिकर्मियों की उन्होंने कोई नई पांत बनायी ही नहीं। यही कारण है कि आज नुक्कड़ नाटक की संस्कृति अपना वजूद खो चुकी है।
    सफदर हाशमी निसंदेह नुक्कड़ नाटक के योद्धा थे। उन्होंने अपनी स्वतंत्र कला को आकार दिया पर, पार्टी लाइन पर ज्यादा काम करना उनके लिये और कला के लिहाज से बेहतर नहीं था क्योंकि, कलाकार आजाद होता है और उसकी अपनी सामाजिक-राजनीतिक गाइड लाइन होती है। मेरी समझ से जो शायद सफदर हाशमी में नहीं थी। फिर भी, आज सफदर को याद करना कई मायनों में नुक्कड़ नाटक के वजूद और उसके स्वरूप को आत्मसात करना ही है। बात नुक्कड़ आंदोलन की हो तो सफदर और देश के तमाम नुक्कड़ रंगकर्मियों को भुलाया नही जा सकता। यह ठीक है कि आज नुक्कड़ नाटक अपनी मौलिकता के साथ जन के बीच नही हैं। ऐसा क्यूं है? यह स्थितियां क्यूं बनीं? निजाम वही है, चेहरे क्यों बदले?
    इन सवालों पर बाजारवाद की परत होने के बावजूद संस्कृतिकर्मियों को मनन कर एक नये तेवर के साथ सामने आना चाहिये। सवाल वही है, रूप बदल गया है, चेहरे वही हैं, रंग बदल गए हैं। बस, नुक्कड़ नाटक आंदोलन को अपने वही पुराने स्वरूप में लाने के लिये नये तेवर के साथ सामने आने की जरूरत है। यह तभी संभव है जब हम सफदर, पाश, गुरुशरण सिंह और नुक्कड़ नाटक आंदोलन में अपनी ऊर्जा खपाने वाले संस्कृतिकर्मियों की विरासत को सहेजते हुऐ उसे रंग आंदोलन की शक्ल में ढाल दें। सफदर हाशमी की तीसवीं बरसी पर उन्हें याद करने का यही मानी है कि हम अपने दड़बे से बाहर निकलें और नुक्कड़ नाटक को जनता की जवाबदेही पर उसे उसी स्वरूप पर लौटा दे।
    – अनिल मिश्रा ‘गुरुजी’

    #सफदर के बहाने

    Keep Reading

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Play ‘Ghar Ki Murgi’ staged in Lucknow

    लखनऊ में नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन

    1 Comment

    1. Jim on January 7, 2019 8:29 am

      Woah! I’m really loving the template/theme of this website.
      It’s simple, yet effective. A lot of times it’s very hard
      to get that “perfect balance” between superb usability
      and visual appearance. I must say that you’ve done a great job with this.
      Additionally, the blog loads super fast for me on Internet explorer.

      Superb Blog! Hi there would you mind letting me know
      which webhost you’re working with? I’ve loaded your blog in 3 completely different web browsers and I must say this blog loads a
      lot faster then most. Can you suggest a good internet hosting provider at a honest price?
      Thanks a lot, I appreciate it! I couldn’t refrain from commenting.
      Perfectly written! http://foxnews.net

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading