लखनऊ, 01 जनवरी 2019: 31 दिसम्बर की रात जब पूरे देश के लोग नए साल 2019 के स्वागत के लिए नए लिबास और नए अन्दाज मे स्वागत करने के लिए हजारो रूपए खर्च कर जश्न मे डूबे हुए थे तभी पुराने लखनऊ के कुछ लोग ऐसे भी अपने घरो से निकल कर बाहर आए जिन लोगो ने 31 दिसम्बर की सर्द रात मे सड़क के किनारे और झोपड़ पटटी मे रात गुजारने वाले सैकड़ो गरीबों को गर्म नए कपड़े पहना कर और उन्हे ठन्ड से बचाने के लिए कम्बल उढ़ा कर उन्हे नए साल की मुबारकबाद दी
टीम के लोगो ने गरीबों के साथ केक काट कर नए साल की खुशिया मनाई और बच्चो के संग केेक खाया और पटाखे भी फोड़े। हेल्पिंग हैंड्स सगंठन के सैय्यद रजा रिजवी अपनी टीम के साथ रात करीब 11 बजे गर्म नए कपड़े और कम्बल लेकर निकले और सर्द रात मे सड़क के किनारे रात गुजाने वाले लोगो को गर्म कपड़े पहना कर उन्हे कम्बल उढ़ा कर उनहे नए साल की मुबारकबाद दी हेल्पिंग हैंड्स की टीम ने गरीबो को नए साल की खुशी मे मिठाई भी बाटी।
बता दें कि शहर की झोपड़ पटिटयो मे और सड़को पर रात गुजारने वाले लोगो की हेल्प के इरादे से निकली हेल्पिंग हैंड्स की टीम ने चौक, ठाकुरगंज, नदावा रोड डालीगंज, महानगर, खदरा , हजरतगंज , हुसैनगंज, आलमबाग , मवैया आदि कई इलाको मे घूम घूक कर सर्द रात मे मुशकिल से रात गुजार रहे गरीबो को तलाश तलाश कर सैकड़ो गरीबो के बच्चो को नए गर्म कपड़े पहना कर उन्हे गर्म कम्बल देकर गले लगाया और उन्हे साल 2019 की मुबारकबाद पेश की।






