Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    हम किसी से कम नहीं…

    By January 1, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 709

    भारतीय क्रिकेट टीम के हौसले को देखकर लगता है कि उसमें जीत का जबरदस्त जज्बा है। टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया से दूसरा टेस्ट हारने पर क्रिकेट समीक्षकों को लगने लगा था कि मौजूदा कमजोर ऑस्ट्रेलिया टीम से भी पार पाना आसान नहीं है। लेकिन मेलबर्न क्रि केट मैदान पर 37 सालों बाद जीत पाकर भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाकर यह तय कर दिया है कि गावस्कर बोर्डर ट्रॉफी, उसके पास ही रहेगी।

    अब भारत चौथे टेस्ट में हार भी जाता है तो भी सीरीज बराबर रहने पर ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी क्योंकि 2017 में खेली गई पिछली सीरीज को भारत ने ही जीता था। पर विराट की अगुआई वाली इस टीम के जज्बे को देखकर लगता है कि वह हर हाल में जीत के लिए खेलकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय टीम बनेगी। विराट ने टीम इंडिया को एक इकाई के तौर पर विकसित कर दिया है। इस जीत के बाद भी टीम को अच्छी ओपनिंग जोड़ी की अभी भी दरकार है। मयंक ने इस स्थान पर जगह पक्की की है पर उनके जोड़ीदार की तलाश जारी रहने वाली है।

    इस तरह से सीरीज जीत से साल की शुरुआत होने पर टीम का मनोबल ऊंचा होना स्वाभाविक है और इसका इस साल ही होने वाले विश्व कप में फायदा मिल सकता है। यह भारत की टेस्ट क्रि केट में 150वीं जीत थी। इस तरह भारत टेस्ट क्रि केट में 150 या इससे अधिक टेस्ट जीतने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले यह गौरव ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज ने हासिल किया है। भारत की इस सफलता में पुजारा की बल्लेबाजी का योगदान है ही। पर भारतीय पेस अटैक ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई है।

    इस मैच में नौ विकेट लेकर . .मैन ऑफ द मैच. . बने जसप्रीत बुमराह की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। कोहली की नेतृत्व क्षमता के लिए भी यह सीरीज कारगर रही है। वह इस जीत के साथ सौरव गांगुली के रिकॉर्ड के बराबर आ गए हैं। सौरव ने अब तक भारत के लिए सर्वाधिक 11 टेस्ट जीते थे। अब विराट कोहली इस सीरीज का तीन जनवरी से शुरू होने वाले आखिरी टेस्ट को जीत लेते हैं तो वह इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने में कामयाब हो जाएंगे। टीम इंडिया यदि यह सीरीज जीतती है तो दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारने की निराशा से उबर जाएगी।

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026
    U&i Launches 150W 'CHILL' Wireless Speaker and 33W Fast-Charging 'ARIAL' Power Bank

    U&i ने लॉन्च किए 150W वाला CHILL वायरलेस स्पीकर और 33W फास्ट चार्जिंग वाला ARIAL पावर बैंक

    August 10, 2026
    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    August 10, 2026
    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading